राजस्थान के 41 में से 37 जिलों में 25 नवंबर 2026 को जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव हो रहा है. बुधवार सुबह 11 बजे तक नामांकन पेश किया जाएगा और 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी. दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. जिसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे. तीन से पांच बजे के बीच वोटिंग होगी और फिर वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे.कांग्रेस का दावा है कि वह 27 जिलों में अपने प्रमुख बनाने की स्थिति में है.
इन 37 जिलों में हो रहा जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव
जिला परिषद प्रमुखों के चुनाव जयपुर, भरतपुर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली, उदयपुर, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा, सलूंबर, डीडवाना-कुचामन, डीग, खैरथल-तिजारा और प्रतापगढ़ में चुनाव हो रहे हैं.
शुक्रवार को पंचायत का चुनाव
बीजेपी सरकार अपने कार्यकाल का तीसरा साल अगले महीने पूरा कर रही . उससे ठीक पहले इन चुनावों को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना रहा है. कांग्रेस का दावा है कि शुक्रवार को वह पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में भी 300 से अधिक पंचायत समितियों में अपने 'प्रधान' बनवा पाएगी. वहीं उप-जिला प्रमुखों के चुनाव 26 नवंबर को कराए जाएंगे. यहां नवनिर्वाचित 1275 जिला परिषद सदस्य अपने अपने जिले का प्रमुख और उपप्रमुख चुनेंगे.पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव 27 नवंबर को और उप-प्रधानों का चुनाव 28 नवंबर को होगा. ये सभी चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होने हैं.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE:
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: अजमेर में दिलचस्प हुआ जिला प्रमुख चुनाव
राजस्थान के अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने खोले पत्ते.भाजपा ने पूजा भंसाली को बनाया जिला प्रमुख प्रत्याशी. कांग्रेस ने दशरथ कंवर को मैदान में उतारा. दोनों उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जिला प्रमुख चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
Rajasthan Politics News LIVE: डीडवाना में कांग्रेस की पूनम गोयल और गरिमा सिंह लड़ेंगी चुनाव
राजस्थान के डीडवाना में जिला परिषद में प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की ओर से पूनम गोयल और गरिमा सिंह नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: बूंदी में बीजेपी प्रत्याशी मनीष सैनी ने दाखिल किया नामांकन
राजस्थान के बूंदी में बीजेपी की ओर से मनीष सैनी को जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है. वह पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे हैं और जिला परिषद के वार्ड नंबर 20 से चुनाव जीतकर आए हैं. उन्होंने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: बांसवाड़ा में चुनाव स्थल पर पहुंच रहे पंचायत चुनाव में जीते सदस्य
राजस्थान के बांसवाड़ा में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर आज निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है. पंचायत राज चुनाव के बाद निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों के मतदान से जिले को नया जिला प्रमुख मिलेगा. इसके लिए कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और भाजपा के नेता अपने-अपने विजेता सदस्यों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव स्थल पर पहुंच रहे हैं. पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात है.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: झुंझुनूं में कांग्रेस की कोमल ने किया नामांकन
झुंझुनूं में वार्ड 16 से निर्वाचित कांग्रेस की कोमल, सांसद बृजेन्द्र ओला के साथ नामांकन करने पहुंचीं.उनके साथ जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी भी साथ मौजूद रहीं.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: बीजेपी नेता भी जयपुर जिला परिषद के बाहर रोक गए
इससे पहले बीजेपी के नेताओं को भी प्रशासन ने गेट से बाहर रोक दिया था.ओंकार सिंह लखावत और सुमन शर्मा को जिला परिषद में एंट्री नहीं मिली.भाजपा नेताओं ने भी प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: जयपुर जिला परिषद में एंट्री नहीं मिलने से कांग्रेस विधायक नाराज
जिला परिषद में एंट्री नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है.नगर निगम मेयर चुनाव के दौरान भाजपा विधायकों को अंदर बुलाया गया था.अब कांग्रेस विधायकों को एंट्री नहीं दी जा रही है. उन्होंने पार्टी का सिंबल लेकर आए लोगों को भी रोकने का आरोप लगाया.
Rajasthan Politics News LIVE: जयपुर जिला प्रमुख चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार यशवीर शूरा का नामांकन
जयपुर जिला प्रमुख चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार यशवीर शूरा ने अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक को अपना नामांकन सौंपा.उनके नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायकों को जिला परिषद में एंट्री नहीं दी गई.इस पर विधायक शिखा बराला, विद्याधर चौधरी, मनीष यादव और प्रशांत शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस विधायकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए .
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: नागौर की जनता ने आशीर्वाद दिया है-हनुमान बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने NDTV से कहा कि नागौर की जनता ने आशीर्वाद दिया है.डीडवाना-कुचामन में भी हम अच्छी स्थिति में हैं. प्रयास है कि वहां भी हम अपना जिला प्रमुख बनाएं.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं कर रहे हैं. जहां जैसी परिस्थितियां होंगी, उसके अनुसार फैसला लेंगे. हर जगह स्थानीय लोगों की राय लेने के बाद ही सभी निर्णय किए जाएंगे.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: जिला परिषदों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत
जिला प्रमुख चुनावों से तय होगा कि राजस्थान में जिला स्तर पर सबसे ज्यादा अहम पद किस पार्टी के खाते में जाएगा. दरअसल कई जिला परिषदों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में बीजेपी के सामने पकड़ मजबूत करने की चुनौती है.
Rajasthan Politics News LIVE: जिला प्रमुख चुनाव पर बीजेपी-कांग्रेस में हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव के बाद अब जिला प्रमुख और उप-जिला प्रमुख चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल जिला परिषदों में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं.
राजस्थान में घट रहा बीजेपी का जनाधार
राजस्थान में 5 साल पहले जब कांग्रेस की सत्ता थी, तब भी जिला परिषद और पंचायत चुनाव में बीजेपी ने ही बाजी मारी थी. अब तो वहां बीजेपी की ही सरकार है फिर भी पार्टी का जनाधार घटा है.
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने मारी है बाजी
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा वोट हासिल किए हैं. कांग्रेस को 40 प्रतिशत और बीजेपी को 33 प्रतिशत वोट मिले.पिछले 30 सालों में पहली बार यहां बीजेपी का जनाधार घटा है.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: राजस्थान में प्रधानों का चुनाव 27 नवंबर को
इन जिलों में पंचायत समिति प्रधानों का चुनाव 27 नवंबर को और उप-प्रधानों का चुनाव 28 नवंबर को होगा. ये सभी चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होने हैं.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: राजस्थान के इन 37 जिलों में आज होगी वोटिंग
जिला परिषद प्रमुखों के चुनाव जयपुर, भरतपुर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, सवाई माधोपुर, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक, अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली, उदयपुर, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बालोतरा, सलूंबर, डीडवाना-कुचामन, डीग, खैरथल-तिजारा और प्रतापगढ़ में चुनाव हो रहे हैं.
Zila Parishad Election Results LIVE: कांग्रेस का 27 जिलों में प्रमुख बनाने का दावा
कांग्रेस ने दावा किया है कि वह राजस्थान के 27 जिलों में अपने जिला परिषद प्रमुख बनाने की स्थिति में है.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: दोपहर तीन से पांच बजे के बीच वोटिंग
आज दोपहर तीन से पांच बजे के बीच वोटिंग होगी और फिर वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे.
कांग्रेस का दावा है कि वह 27 जिलों में अपने प्रमुख बनाने की स्थिति में है.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने का समय
बुधवार सुबह 11 बजे तक नामांकन पेश किया जाएगा और 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी. दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.
Rajasthan Zila Pramukh Election 2026 LIVE: राजस्थान के 37 जिलों में आज जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव
राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को जिला परिषद प्रमुखों के चुनाव होंगे और राज्य की मुख्य विपक्षी कांग्रेस का दावा है कि वह 27 जिलों में अपने प्रमुख बनाने की स्थिति में है.