Rain Alert: सर्दी गई पर आने वाली है बारिश , चुभती गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम, जानें दिल्ली NCR से पंजाब तक वेदर अपडेट

Delhi Weather News: उत्तर भारत में मौसम फिर बदलने वाला है. दिल्ली एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का नया दौर आने वाला है. भारत मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर का मौसम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13, 16 और 17 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है
  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 फरवरी को गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है
  • दिल्ली एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है और 14 फरवरी के बाद मौसम में हल्की गर्माहट आएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather News Today: मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तीन दिनों तक बारिश के संकेत दिए हैं. उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिलेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे उत्तर भारत में तो मौसम सामान्य होता जा रहा है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अभी भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहे हैं. इससे पहाड़ी इलाकों में 13 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 16 और 17 फरवरी को भी इसी तरह बारिश और बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं. जबकि पंजाब-हरियाणा में भी बारिश हो सकती है.

  • 13, 16 और 17 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार पहाड़ी इलाकों में
  • 16-17 फरवरी को पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार इन दिनों में 
  • 13 फरवरी को पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के इलाके में 13, 16 और 17 फरवरी को वर्षा और हिमपात होने की संभावना है. जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 16 और 17 फरवरी को वर्षा बर्फबारी हो सकती है. पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 11-12 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 13 फरवरी को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 11-12 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली एनसीआर में ठंड की विदाई

दिल्ली एनसीआर में ठंड की अब धीरे-धीरे विदाई हो रही है और गर्मी बढ़ती जा रही है. हालांकि अब सुबह के वक्त बादल छाए रहने के दौरान धुंध का माहौल रहेगा. लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है. जबकि वैलेंटाइन डे 14 फरवरी के बाद थोड़ा बादल छाने और तेज हवाओं के साथ मौसम थोड़ा खुशगवार रहेगा. 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने से सुबह और शाम के वक्त ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी.

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा. जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने वाला अनुमान है. जबकि वायु प्रदूषण स्तर यानी एक्यूआई लेवल फिर 201 तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- ठंड, गर्म और फिर ठंड! बारिश अभी बाकी है, मौसम लेने वाला है 'डबल फिरकी'

Delhi Weather News

तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी

मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 11 से 13 फरवरी से बढ़ते हुए 17 फरवरी तक 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. जबकि अधिकतम तापमान भी 27 से बढ़कर 29 डिग्री तक पहुंच जाने से शाम के वक्त गर्मी और बढ़ेगी.

Snowfall in Kashmir

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4-5 दिनों में उत्तर भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. वहीं कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक के इलाके में भी 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास बढ़ेगा. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US War: जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा, 1.1 बिलियन डॉलर के सिस्टम को किया तबाह | BREAKING NEWS