मॉनसून फिर एक्टिव, एक हफ्ते चलेगी बारिश, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-राजस्थान तक 14 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

Weather Today: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तक झमाझम बारिश का दौर फिर आ सकता है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लिए भी मॉनसून अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज का मौसम
नई दिल्ली:

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दो दिन के इंतजार के बाद मौसम फिर पलटने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में 15 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. अगले एक हफ्ते तक बारिश का यही दौर इन राज्यों में देखने को मिलेगा. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट 17 अगस्त तक है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में 15 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. अगले एक हफ्ते तक बारिश का यही दौर इन राज्यों में देखने को मिलेगा. वहीं पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट 17 अगस्त तक है.

आज का मौसम, कहां बारिश

  • पंजाब में 14 अगस्त तक
  • हरियाणा में 14-15 अगस्त
  • दिल्ली और चंडीगढ़ में 14-15 अगस्त
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 17 अगस्त
  • राजस्थान में 12 से 13 अगस्त 
  • उत्तराखंड में 12 से 17 अगस्त

हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे राजस्थान में आज भारी बारिश होने का अलर्ट बना हुआ है. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश के साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बने रहने की संभावना है. इससे ओडिशा में भी भारी बारिश होने की चेतावनी है. 

मॉनसून में कहां-कहां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के इलाकों में अच्छी बारिश आज हो सकती है. चक्रवाती तूफान की स्थिति के कारण भी नम हवाएं मैदानी इलाकों का रुख कर रही हैं, जो बारिश ला सकती हैं. 

Advertisement

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले छह दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर में भी ज्यादा बारिश होगी. इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने, बादल फटने की भी आशंका जाहिर कीगई है. उत्तराखंड में चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में बारिश से हालात खराब बने हुए हैं. आने वाले दो-तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में शिमला और मनाली में भी अच्छी बारिश हो रही है.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान तक भारी बारिश, 16 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: राजस्थान में लौटा मानसून, 48 घंटे होगी जोरदार बारिश, झुंझुनूं में ऑरेंज और 21 जिलों में येलो अलर्ट
 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
रांची पर शाह-राहुल में ठन गई लापता-भगोड़ा कौन..संग्राम !

Topics mentioned in this article
Rain Alert In Delhi Ncr
Monsoon Update
Delhi Weather
Weather Today
Weather Alert IMD