यूपी-दिल्ली में अभी 5 दिन और बारिश, आंधी-तूफान से मौसम मचाएगा तूफान, राजस्थान से एमपी तक जानें वेदर अपडेट

Rain Alert: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर चंडीगढ़ तक अभी बारिश का दौर चलता रहेगा. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अभी आंधी-बारिश का अलर्ट कुछ जगहों पर है. मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
weather Today Delhi Rain Alert:दिल्ली में मौसम का अलर्ट
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से लेकर पूरे एनसीआर में रात में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई. लेकिन बरसात का यह दौर अभी थमेगा नहीं. मौसम विभाग की मानें तो अभी 5 दिन बरसात, आंधी-तूफान का यह मौसम पूरे उत्तर भारत में अलग-अलग जगहों पर चलता रहेगा. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान तक बारिश होती रहेगी. उधर, मॉनसून भी धीरे-धीरे बिहार, झारखंड से आगे बढ़ रहा है. ये 20 से 22 जून के बीच उत्तर प्रदेश पहुंच सकता है. 

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में 13 से 17 जून तक आंधी, तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं. पूर्वांचल में 13 जून और वेस्ट यूपी में भी 14 से 17 जून तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है. राजस्थान की बात करें तो यहां भी 13 जून को आंधी, तूफान के साथ 70 किमी प्रति गंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी है. 

उत्तराखंड का मौसम 

दिल्ली से सटे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, वेस्ट यूपी, पूर्वी उत्तर प्रदेश  में भी बारिश देखी गई. पहाड़ी इलाकों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 13 जून को बारिश होने की संभावना है.हिमाचल प्रदेश में 13 से 17 जून तक छिटपुट बारिश होने के आसार हैं.उत्तराखंड में भी 13 से 15 जून तक आंधी, तूफान बिजली गिरने और बारिश होने के आसार है. साथ ही 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में 14 से 16 जून के दौरान ऐसे ही बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके चलेंगे. 

 ये भी पढ़ें - मॉनसून तेज चाल से पहुंचा बिहार,यूपी-छत्तीसगढ़, झारखंड की ओर बढ़ा, दिल्ली को बेमौसम बारिश करेगी सराबोर

Advertisement

मध्य प्रदेश का मौसम

पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 से 17 जून तक और विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 17 जून तक बारिश का दौर चलेगा. छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में 13 से 15 जून के दौरान आंधी, तूफान के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं. विदर्भ में भी 14-15 जून को तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है. छत्तीसगढ़ में 13 से 15 जून तक आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है. 

Advertisement

मॉनसून अब तक 16 राज्यों को पार कर चुका है. इससे दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में बारिश देखने को मिल रही है. बिहार भी मॉनसून की बारिश पहुंच चुकी है. झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का रुख मॉनसून कर चुका है. लेकिन अलनीनो भी सक्रिय हो गया है. 

 ये भी पढ़ें - सावधान! आज से 2 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे, यूपी-दिल्ली से हरियाणा-राजस्थान तक 11 राज्यों में मौसम का अलर्ट
 

Featured Video Of The Day
शून्य भारत की देन है, जिसका दुनिया कर रही इस्तेमाल : इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल
Topics mentioned in this article
Rain Alert In Delhi Ncr
Weather Today
Today Weather
Monsoon Rain Alert
Weather News