राहुल का बयान, शाह-राजनाथ की आपत्ति, अखिलेश भी कूदे-आखिर आज संसद में किस बात पर हो गया हंगामा?

Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में आज राहुल गांधी के भाषण पर काफी हंगामा हुआ. राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे की आत्मकथा का हिस्सा कोट कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
rahul gandhi amit shah rajnath singh
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी ने आज लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे की किताब का जिक्र किया
  • राहुल ने जैसे ही नरवणे की आत्मकथा का जिक्र किया उसपर हंगामा होना शुरू हो गया
  • गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये किताब प्रकाशित नहीं हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति के द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब के कोट को लेकर काफी हंगामा हुआ. दरअसल, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के भाषण के बाद राहुल ने बोलना शुरू किया था. उन्होंने कहा कि कि तेजस्वी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आरोप लगाए और हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए. इसके राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की आत्मकथा को कोट करना शुरू किया. राहुल ने कहा कि नरवणे की आत्मकथा एक मैग्जीन में छपी है. जानिए कब क्या हुआ..

-राहुल गांधी ने कहा कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आरोप लगाए, हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए. इसके बाद राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की आत्मकथा को कोट करना शुरू किया. राहुल ने कहा कि आप समझेंगे कि कौन है देशभक्त.वो कहते हैं कि चीनी टैंक भारतीय पोजशीन में कैलाश रेंज के कुछ सौ मीटर ही दूर थे.

-इसके बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता ये बताएं कि क्या वह पुस्तक प्रकाशित हुई है. यदि प्रकाशित हुई तब तो आप उल्लेख करिए, नहीं प्रकाशित हुई तो उल्लेख करने का मतलब नहीं है. 

-इसके बाद राहुल फिर नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह इसलिए नाराज हो रहे हैं क्योंकि उनका यहां लिया जाएगा. राजनाथ ने फिर कहा कि ये प्रकाशित हुई है या नहीं. 

-राजनाथ ने कहा कि नहीं हुई तो किस पुस्तक से ये उल्लेख कर रहे हैं. इसपर बरिला ने कहा कि रक्षा मंत्री अथॉंटिक बात कर रहे हैं, आप ये बताइए कि ये पुस्तक प्रकाशित हुई है या नहीं. आप बोलें लेकिन तथ्यपरक बात कहें. 

-राहुल नरवणे का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें पीएम और रक्षा मंत्री के बारे में लिखा गया है. मैं उसी का जिक्र कर रहा हूं. इस पर राजनाथ ने कहा कि वो किताब प्रकाशित नहीं हुई है. 

-इसके बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस सदन में व्यवस्था है कि किताब को कोट किया गया है.

-गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रक्षा मंत्री इतना ही कह रहे हैं कि नरवणे की पुस्तक प्रकाशित हुई है कि नहीं. इतना स्पष्ट करें नरवणे की पुस्तक है कि नहीं, मैग्जीन तो कुछ भी लिख सकता है. 

-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदस्यगण इन सदन की नियम और परंपराएं कि अखाबर की कटिंग और कटिंग के अलावा उन चीजों पर मेंशन नहीं कर सकते हैं जो कुछ अथॉटिंक नहीं है. 

-राहुल ने कहा कि ये गारंटी तथ्यपरक है. उन्होंने कहा कि नरवणे ने कहा कि ये उनकी आत्मकथा है और सरकार उसको प्रकाशित नहीं होने दे रही है, इस पुस्तक में नरवणे ने राजनाथ सिंह और पीएम मोदी के बारे में लिखा है.

-अमित शाह ने कहा कि विवाद राहुल गांधी ने समाप्त कर दिया है, उन्होंने खुद कहा कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है उसका सदन में जिक्र कैसे हो सकता है. इसपर बिरला ने कहा कि अगर प्रकाशित हुई भी हो तो यहां चर्चा नहीं हो सकती है. 


-राहुल करीब दो पच्चीस पर बोलने के लिए खड़े हुए थे. राहुल ने कहा कि मैं ये उठाने वाला नहीं है. अब 100 फीसदी तथ्यपरक है. ये नरवणे की आत्मकथा है. 

-राजनाथ ने कहा कि कोई अथॉटिंक सोर्स तो चाहिए. जो किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है तो ये उसका जिक्र कहां से कर रहे हैं. राजनाथ ने कहा कि पुस्तक प्रकाशित ही नहीं हुई है. राजनाथ ने कहा कि मैं भरोसे के साथ कहता हूं कि वो पुस्तक प्रकाशित ही नहीं हुई है. 

-समाजवादी पार्टी ने नेता अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल को उनकी बात रखने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि चीन का सवाल बहुंत सेसेंटिव है, कोई सुझाव देश के हित में है तो मैं समझता हूं कि विपक्ष को पढ़ना चाहिए. ये काफी संवेदनशील है, लोहिया, फर्नाडीज और नेताजी ये बात कहते रहे कि चीन से सावधान रहना है. 

-काफी कोशिश करने के बाद भी लोकसभा में लगातार हंगामा होता रहा और लोकसभा अध्यक्ष ने दोपहर 2 बजकर 9 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी. 

Featured Video Of The Day
VIDEO: सड़क पर बिलख-बिलख कर रोई छात्रा, 1 साल की मेहनत बर्बाद