राघव रेड्डी बने विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

विज्ञापन
Read Time: 1 min
कोच्चि: वरिष्ठ नेता राघव रेड्डी को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है जबकि महासचिव प्रवीण भाई तोगड़िया को प्रोन्नत कर संगठन का अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राघव रेड्डी ने अशोक सिंघल का स्थान लिया। विहिप न्यासी बोर्ड की यहां दो दिनों तक चली बैठक के आखिरी दिन संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अशोक सिंघल ने स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद पर बने रहने से इनकार कर दिया था। उसके बाद यहां चली बैठक में हैदराबाद के राघव रेड्डी को अध्यक्ष बनाए जाने पर आम सहमति बनी। सिंघल 1998 में विहिप के कार्याध्यक्ष बने थे और उसके बाद 2005 में वह अध्यक्ष बने। वह लगातार दो कार्यकाल तक विहिप के अध्यक्ष रहे।
Featured Video Of The Day
Donlad Trump VS Elon Musk: मस्क और ट्रम्प के बीच बात कैसे तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गई | NDTV India