अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट... भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि 2027 के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल को कितनी सीट मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को केवल एक या दो सीटें मिलने का दावा किया
  • भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी को मिलने वाली सीटें केवल पठानकोट क्षेत्र तक सीमित रहेंगी
  • कांग्रेस को एक से नौ सीटें मिलने की संभावना जताई गई जबकि अकाली दल को कोई सीट नहीं मिलेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की. इस कार्यक्रम में उन्होंने पंजाब की राजनीति और चुनाव को लेकर कई सारी बातें कीं. इस दौरान भगवंत मान ने एक कागज पर यह भी लिखकर दिया कि अगले साल विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीट मिलने वाली है.

सीएम भगवंत मान से जब पूछा गया कि बंगाल में जीत के बाद बीजेपी पंजाब को लेकर भी कॉन्फिडेंट है तो उन्होंने एक कागज उठाया और उस पर लिखा कि बीजेपी को 2027 में 1 या 2 सीट ही मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी को जो 1 या 2 सीट मिलेगी, वह पठानकोट साइड ही मिलेगी.

इसके बाद जब उनसे बाकी पार्टियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह भी लिखकर दिया कि कांग्रेस को 1 से 9 और अकाली दल को 00 सीट मिलेगी. इस कागज पर उन्होंने अपने साइन भी किए और कहा कि चुनाव नतीजों के बाद इस पर चर्चा की जाएगी.

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि आम आदमी पार्टी को कितनी मिलेगी? तो उन्होंने कहा कि जितनी सीटें बच गई हैं, वह सारी आम आदमी पार्टी के पास आएगी. 

यह भी पढ़ेंः बिजली, महिला कल्याण, सड़कें... पंजाब में 4 साल में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV के मंच से CM मान ने बताया

Advertisement

भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी हमेशा से एंटी-पंजाब रही है. वह कभी चंडीगढ़ को यूटी बनाने की बात कहते हैं. कभी भाखड़ा-नांगल का पानी हरियाणा को देने की बात कहते हैं. कभी कहते हैं कि पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जनता के बीच नहीं गई है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर देखिए, गांवों में जाकर देखिए कि क्या माहौल है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जहां भी चुनाव लड़ने जाती है, वहां पर हिंसा करवाती है. दो समुदायों में लड़ाई करवाती है. बीजेपी का रिकॉर्ड है कि दंगे करवाके पोलराइजेशन करते हैं. पंजाब की धरती फर्टाइल है. यहां हर किसी का बीज उग जाता है लेकिन नफरत का बीज नहीं उगता. 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमने पंजाब में जितने काम किए हैं, उससे पंजाब के लोग बहुत खुश हैं. पंजाब के लोग कहते हैं कि हमें अच्छा इलाज मिल रहा है. बिजली-पानी फ्री है. 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि पंजाब हमारा दिल नहीं तोड़ेगा.'

यह भी पढ़ेंः राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive: AAP छोड़ BJP में जाने वालों पर CM भगवंत मान का बेबाक जवाब