बिजली, महिला कल्याण, सड़कें... पंजाब में 4 साल में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV के मंच से CM मान ने बताया

NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कौन-कौन से वादे पूरे हुए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

पंजाब चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' के मंच से बताया कि उन्होंने 2022 में कई सारी गारंटियां दी थीं, उनमें से बहुत सी पूरी हो चुकी हैं. जब उनसे पूछा गया कि पंजाब आपको फिर मौक क्यों दे? तो भगवंत मान ने कहा कि हमारी सबसे पहली गारंटी फ्री बिजली की थी. 16 मार्च 2022 को मैंने शपथ ली थी और जुलाई में 300 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई. उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब में 90 पर्सेंट घरों में बिजली बिल जीरो आ रहा है.

उन्होंने बताया कि हमने बेंगलुरु में बिडिंग करके जीवीके कंपनी का एक थर्मल पावर प्लांट खरीदा. यह प्लांट 540 मेगावॉट का है. इसे हमने  1,080 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये पहली बार हुआ जब पंजाब सरकार ने प्राइवेट कंपनी से एक हजार करोड़ का थर्मल प्लांट खरीदा. 

उन्होंने बताया कि हमने खेतों के लिए बिजली की व्यवस्था की. पंजाब में चावल की खेती के कारण ग्राउंडवॉटर बहुत नीचे चला गया था, उसको रिचार्ज करने का प्लान बनाया. हमने 65,264 नौकरियां दीं. एक घर में तीन-तीन नौकरियां भी मिली हैं. हम 43 हजार किलोमीटर सड़कें बना रहे हैं. हम 3 हजार से ज्यादा गांवों में स्टेडियम बना रहे हैं. ये पहली बार हुआ है कि जो वादे किए गए थे, वो पूरे हो रहे हैं. 

Advertisement

भगवंत मान ने बताया कि अब पंजाब में इंडस्ट्रियां आ रही हैं. लुधियाना में टाटा स्टीला का प्लांट है. उन्होंने कहा कि पंजाब अब सिर्फ खेती वाला स्टेट नहीं है. अब हम इंडस्ट्रियल स्टेट भी हैं.

Advertisement

इसके बाद जब उनसे महिलाओं को हर महीने पैसे देने के वादे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगले महीने से इसका काम भी हो जाएगा. आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनावों में महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने का वादा किया था. ये वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है.

इस योजना से जुड़े सवाल पर भगवंत मान ने कहा, जो गारंटियां दी जाती हैं, वो 5 साल में पूरी करनी होती हैं. हम बिजली वाला पहले कर सकते थे, उसे कर दिया. 

Featured Video Of The Day
पंजाब में AAP को फिर क्यों मौका? राहुल कंवल के सवाल पर CM मान क्या बोले?