पेरिस से लौटते ही भगवंत मान पर दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 हजार की कस्टम ड्यूटी? AAP बोली- 3 घंटे रोका गया

भगवंत मान हाल ही में फ्रांस के पेरिस में आयोजित SIAL Paris 2026 फूड और एग्री-बिजनेस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने गए थे. पंजाब सरकार के अनुसार, इस दौरे का मकसद पंजाब के कृषि और फूड प्रोसेसिंग उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और व्यापारिक अवसर तलाशना था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो
NDTV

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे से लौटने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कस्टम विभाग से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और उनके साथ आए स्टाफ के सामान की जांच के दौरान कुछ ऐसे सामान मिले जिन्हें कथित तौर पर कस्टम अधिकारियों के सामने घोषित (डिक्लेयर) नहीं किया गया था. इसके बाद नियमों के तहत कुल मिलाकर करीब 50 हजार रुपये की कस्टम ड्यूटी वसूली गई.

सूत्रों का कहना है कि जांच केवल मुख्यमंत्री के सामान तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके साथ आए स्टाफ के सामान की भी जांच की गई. जांच के दौरान कुछ वस्तुओं को पहले से डिक्लेयर नहीं किया गया पाया गया, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ड्यूटी लगाई गई. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और स्टाफ के मामलों को मिलाकर कुल ड्यूटी करीब 50 हजार रुपये बनी.

आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी नेता बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात करीब तीन घंटे रोके रखा गया. उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई उस फ्रांस दौरे से जुड़ी नाराजगी का परिणाम है, जिसे लेकर पहले केंद्र और पंजाब सरकार के बीच विवाद हुआ था.

कस्टम ड्यूटी लगाए जाने को लेकर भी अभी तक कस्टम विभाग की ओर से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

Advertisement

भगवंत मान फ्रांस क्यों गए थे?

भगवंत मान हाल ही में फ्रांस के पेरिस में आयोजित SIAL Paris 2026 फूड और एग्री-बिजनेस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने गए थे. पंजाब सरकार के अनुसार, इस दौरे का मकसद पंजाब के कृषि और फूड प्रोसेसिंग उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और व्यापारिक अवसर तलाशना था. इस दौरे को लेकर पहले केंद्र सरकार ने राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार किया था, लेकिन बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए मान के दौरे को अनुमति दी.

Advertisement

पंजाब सरकार का कहना था कि राज्य की एजेंसी MARKFED को SIAL Paris 2026 में स्टॉल आवंटित किया गया था और प्रतिनिधिमंडल का मकसद पंजाब के उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना था.

यह भी पढ़ें: 'मैं मीडिया की वजह से फंसी...', गिरफ्तारी के बाद आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पुलिस की गाड़ी में बैठने पर ड्रामा

Featured Video Of The Day
क्या सच में 'मुस्लिम सिटी' बनने जा रहा है पेरिस?

Topics mentioned in this article
Bhagwant Mann
Custom Duty
Punjab News
Punjab News In Hindi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं