- दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, उनकाप्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला था
- पुलिस ने कमरे से खून लगे ग्राइंडर बरामद किया, जो प्राइवेट पार्ट काटने के लिए उपयोग हुआ हो सकता है.
- दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की
आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए मशहूर प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार रसिक दुलारी शरण का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और उनके कमरे से एक खून से सना ग्राइंडर भी बरामद हुआ था. इसमें खून लगा था. ऐसे में पुलिस सूत्रों का कहना है कि शायद इसी ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश हुई थी. फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली. हालांकि यह पूरा मामला आत्महत्या का है अथवा हत्या का है. इसे लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. वृंदावन के सीईओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी कि सर्वोदय अस्पताल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में एडमिट हुआ है.
उन्होंने कहा कि इस सूचना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच की गई तो जानकारी हुई कि दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण जो जबलपुर के रहने वाले हैं। वे केलि कुंज से संबंधित गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहे थे. आज सुबह 10:30 बजे चौथी मंजिल छत से कूद के सुसाइड करने की बात प्रकाश में आ रही है. इस संबंध में तत्काल फॉरेंसिक टीम को और थाने की टीम को बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम के द्वारा मौके पर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं.' इस बीच परिजनों ने दीपक लोधी से लंबे समय से मुलाकात न होने की बात कही है.
दीपक लोधी के जीजा सोनू पटेल ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले दीक्षा ली थी और तब से उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही थी. इसके अलावा मां ने भी ऐसी ही बात कही. वह दो साल पहले वृंदावन आए थे और प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद उनके ही साथ रहने लगे थे. उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह बिजली का काम जानते थे और एक सामान्य परिवार से आते थे. वह अकसर तस्वीरों और वीडियो में प्रेमानंद महाराज के आसपास ही दिखा करते थे. दीपक लोधी का पूरा परिवार जबलपुर से आ गया है.
इस बीच कुछ सवाल भी उठ रहे हैं, जैसे-
1. यदि दीपक लोधी ने आत्महत्या ही की है तो फिर उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश क्यों की?
2. दीपक लोधी ने आश्रम की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की, इसकी जानकारी पुलिस को देरी से क्यों मिली?
3. यदि दीपक लोधी ने आत्महत्या की है तो उन्हें ऐसा करने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ गया?
4. ग्राइंडर पर लगा खून उनके ही प्राइवेट पार्ट का है या फिर कहीं और से आया है?
5. प्रेमानंद महाराज के शिष्य किस बात को लेकर अवसाद में थे कि आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा?