- ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइज़ेशन के प्रमुख उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि PoK जल्द ही भारत में शामिल होगा.
- उमर अहमद इल्यासी ने पीओके के लोगों की इच्छा जताई कि वे जनमत संग्रह कराकर भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं.
- इमाम प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद तीन सौ सत्तर हटाए जाने के बाद हुए विकास की सराहना की है.
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में शामिल कराए जाने की मांग लंबे समय से चल रही है. कई बड़े नेता और मंत्रियों ने भी अलग-अलग मौकों पर PoK को भारत में शामिल किए जाने की बात कही है. इस बीच शुक्रवार को ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइज़ेशन के मुख्य इमाम, उमर अहमद इल्यासी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर बड़ा बयान दिया. उमर अहमद इल्यासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) "बहुत जल्द" भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा.
PoK को लेकर इमाम प्रमुख का बड़ा बयान
न्यूज एजेंसी PTI ने इल्यासी के इस बयान के बारे में जानकारी दी है. मालूम हो कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के समय ही पीओके को लेकर देश में बड़ा माहौल बना था. हालांकि तब भारत-पाकिस्तान के बीच जारी यह तनातनी अचानक बीच में ही रुक गई थी. लेकिन अब पीओके को लेकर इमाम प्रमुख का यह बयान कुछ बड़ा होने का संकेत देता है.
दरअसल इमाम प्रमुख उमर अहमद इल्यासी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में थे, जहां उन्होंने पीओके के साथ-साथ अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए बदलावों की भी तारीफ की.
' पीओके जल्द होगा भारत का हिस्सा'
इमाम प्रमुख उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि मैं कश्मीर में यहां खड़े होकर अपने पड़ोसी देश से एक बात कहना चाहता हूं कि PoK जो भारत का एक अभिन्न अंग है, निश्चित रूप से भारत में फिर से शामिल होगा. उन्होंने कहा कि Pok के लोग वहां जनमत संग्रह करवाना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोग भारत के साथ फिर से जुड़ना चाहते हैं और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास को देख रहे हैं.
इमाम प्रमुख ने आगे कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा, तो उनकी 'घर वापसी' जल्द ही होगी. पीओके के लोग ही ऐसा चाहते हैं. वे कश्मीर के विकास को देखकर खुश हैं. उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि आज कश्मीर जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पीओके बहुत जल्द भारत के साथ फिर से जुड़ जाएगा.
कश्मीर का बदला हुए रूप देखकर जताई खुशी
उमर अहमद इल्यासी ने कहा कि वह कश्मीर को ‘बदला हुआ' देखकर खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह एक नया कश्मीर बन गया है. आज का कश्मीर बेहतरीन हो गया है. हर तरफ समृद्धि है और पर्यटन बढ़ा है. यहां के लोग समृद्ध हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब यहां के युवा और बच्चे पत्थर फेंकते थे और आज उनके हाथों में कलम हैं. वे पढ़ाई कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - LoC के पास अगर कोई हिमाकत की तो... 26 जनवरी से पहले पाकिस्तान को आर्मी चीफ की खुली चेतावनी













