आत्मविश्वास वह शक्ति... भारत-अमेरिका टैरिफ डील के बीच पीएम मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्‍ट में भारत और अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन संदेश उसी को लेकर दिया गया है. दरअसल, अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैक्‍स थोप दिया था. इससे कई सेक्‍टर प्रभावित हुए थे. लेकिन भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मविश्वास को सफलता की प्रमुख शक्ति बताते हुए देशवासियों को प्रेरित किया है
  • अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ के बावजूद भारत ने संयम और धैर्य से स्थिति का सामना किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत और अमेरिका में हुई टैरिफ डील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है. भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत के बाद इसकी जानकारी दी. 

अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत ने संयम से काम लिया. इसका परिणाम अब सबके सामने है. पीएम मोदी ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, 'आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है. विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है.
श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥'

पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्‍ट में भारत और अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन संदेश उसी को लेकर दिया गया है. दरअसल, अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैक्‍स थोप दिया था. इससे कई सेक्‍टर प्रभावित हुए थे. इसके बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी काफी दबाव बनाने की कोशिश की. लेकिन भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया. ये संयम काम आया और आज अमेरिका ने टैक्‍स कम करने का फैसला किया है. पीएम मोदी ने ऐसे वक्‍त में लोगों के डटे रहने की भी सराहना की है और कहा कि यही शक्ति भारत और आगे लेकर जाएगी.  

ये भी पढ़ें :- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्‍छे दोस्‍तों में से एक... टैरिफ समझौते पर ट्रंप की 5 बड़ी बातें

Advertisement

अब ‘मेड इन इंडिया' उत्पादों पर कम शुल्क

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया' उत्पादों पर कम शुल्क लगेगा. भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह जानकारी दी. ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका के खिलाफ शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

पीएम मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया' उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.'

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है.

ये भी पढ़ें :- अमेरिकी टैरिफ कम होने पर PM मोदी का पहला पोस्ट, ट्रंप का कुछ इस तरह किया शुक्रिया

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 'BJP की जीत तय' Rajnath Singh का बड़ा दावा! | Mamata Banerjee |NDTV India