केवल सैन्य संघर्ष से नहीं होगा समाधान... मिडिल ईस्ट-यूक्रेन पर PM मोदी का बड़ा बयान

मिडिल ईस्ट और यूक्रेन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई हल नहीं निकल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PM Modi on Iran Israel War

ईरान से अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, केवल सैन्य संघर्ष से समाधान नहीं होगा. पीएम मोदी ने कहा, भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं. हम इस बात पर सहमत हैं कि किसी भी मुद्दे का समाधान केवल सैन्य संघर्ष से नहीं हो सकता.चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, हम संघर्षों के शीघ्र अंत और शांति के लिए किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे. 

पीएम मोदी ने कहा, हम इस बात पर भी एकराय हैं कि बढ़ती हुई वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया भर के संस्थानों के सुधार आवश्यक ही नहीं, अति आवश्यक भी है. आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है.

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल के ईरान से युद्ध के छह दिन हो रहे हैं. इस संघर्ष में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान की नौसेना पर बड़ा हमला बोला है. हिंद महासागर क्षेत्र में ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना को भी एक पनडुब्बी हमले में डुबो दिया गया है. 

Advertisement

अमेरिका दावा कर रहा है कि उसने ईरान के एयर स्पेस पर नियंत्रण कर लिया है. उसने ईरान की नौसेना को भी पूरी तरह तबाह कर दिया है. हालांकि ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई और शीर्ष नेताओं की मौत के बाद ईरान ने नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है. उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया है. ईरान में राष्ट्रपति कार्यालय समेत कई बड़े सरकारी संस्थानों पर अमेरिका-इजरायल के लड़ाकू विमानों ने भारी बमबारी की है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया है. 

हम भारत-फिनलैंड संबंधों को हम और मजबूती का रूप दे रहे हैं. यह साझेदारी AI से लेकर 6G टेलीकॉम तक, स्वच्छ ऊर्जा से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक कई हाईटेक क्षेत्रों में हमारे सहयोग को रफ्तार और ऊर्जा देगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
India In Motion | Sustainable Bharat: सेवा और संरक्षण की एक अटूट विरासत