विपक्ष की नारेबाजी के बीच राज्यसभा में PM मोदी का तंज, कहा- खरगे बैठकर नारे लगाएं तो अच्छा होगा

PM Modi Speech in Rajya Sabha: संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में अपना संबोधन दे रहे हैं. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की, लेकिन इस नारेबाजी के बीच पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पीएम मोदी.
नई दिल्ली:

PM Modi Speech in Rajya Sabha: संसद के मौजूदा बजट सत्र में बीते दो-तीन दिनों लगातार घमासान मचा है. हंगामे के कारण लगातार सदन की कार्यवाही स्थगित हो रही है. सदन में गतिरोध इस कदर कायम है कि बुधवार शाम लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन नहीं दे सके. दरअसल PM मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि गुरुवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ कुछ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी. ऐसे ने उनका संबोधन ऐन वक्त पर टालना पड़ा. अब आज प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में बोल रहे हैं. 
 

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें. पढ़ें यहां

  • आदरणीय सभापति महोदय, राष्ट्रपति के प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए मैं उपस्थित हुआ हूं. धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं.
  • पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष की नारेबाजी चल रही है. विपक्षी सदस्य लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष की नारेबाजी पर तंज करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज करते हुए कहा- खरगे की उम्र को देखते हुए मैं कहना चाहूंगा कि खरगे बैठकर भी नारे लगाए तो अच्छा होगा. 
  • दरअसल विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी ने चुटकी ली और कहा कि खड़गे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठे-बैठे भी नारे बोलने की इजाजत दे दी जाए.
  • पीएम मोदी ने भारत के विकास पर कहा, अब हम न रुकना है, न पीछे मुड़कर देखना है. लक्ष्य को प्राप्त करके ही सांस लेनी है. इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं.
  • विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं. यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है. देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.
  • देश आजाद हुआ तो हम 6 नंबर की इकोनॉमी थे, इन लोगों (कांग्रेस) ऐसा काम किया कि 11वें नंबर पर पहुंचा दिया. आज हम तीसरे नंबर की ओर बढ़ रहे हैं. 
  • आज का भारत आत्मविश्वास से बढ़ रहा है. विश्व बंधु के रूप में भारत आज अनेक देशों का पार्टनर बना है. हम कंधे-कंधा मिलाकर विश्व कल्याण में उचित भूमिका निभा रहे हैं. 
  • आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है. लेकिन उस चर्चा की सूत्रधार के रूप में आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है. 
  • अनेक देशों के साथ आज भारत फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है. हमने 9 बड़े देशों के लिए ट्रेड डील किए. मदर ऑफ ऑल डील एक साथ 27 देशों के साथ, यूरोपियन यूनियन के साथ किए.

विपक्ष का वॉकआउट, पीएम मोदी ने कुछ यूं ली चुटकी

प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने वेल में आकर जोरदार नारेबाजी की, हंगामा किया. हंगामे के बीच ही पीएम मोदी ने अपना जवाब जारी रखा. जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया. पीएम मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग थक गए, बिचारे चले गए, लेकिन कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आप पीछे-पीछे लगे रहे होंगे.

  • विपक्ष पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, जो लोग थक गए, जो लोग चले गए, लेकिन कभी ना कभी उनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की कैसी हालत बना दी थी कि दुनिया का कोई देश आपसे डील नहीं करना चाहता था. दुनिया के देश ऐसे ही भारत के साथ डील नहीं कर रहे हैं.
  • पीएम मोदी ने कहा आज देश नीति के आधार पर चल रहा है. इस कारण विश्व का विश्वास बनता है. हमने रिफॉर्म, ट्रासफॉर्म की नीति आगे बढ़ रहे हैं. आज मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत विश्व से प्रतिस्पर्धा करने को तैयार है.
Featured Video Of The Day
UP News: चाइनीज मांझे पर वॉरंट जारी, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला | CM Yogi | Chinese Manjha