स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश के माहौल में जहर घोल रहे हैं. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने से पहले यादव ने यात्रा का समर्थन करने वाले नागरिक समाज संगठनों के सदस्यों के साथ यहां जनसभाएं कीं. यादव से एक पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का 2024 के आम चुनाव पर क्या असर पड़ेगा. इसपर यादव ने कहा कि नागरिक समाज के कार्यकर्ता किसी पार्टी की जीत या हार सुनिश्चित करने के लिए यात्रा का समर्थन नहीं कर रहे हैं.
उन्होंने किसी पार्टी या नेता का नाम लिए बगैर कहा, “हम यहां इसलिए हैं क्योंकि देश के माहौल में जहर घोला जा रहा है और यह बाहर से नहीं घोल जा रहा. (राजनीतिक)सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग देश में जहर घोल रहे हैं.” यादव ने कहा, “इन लोगों ने अपने दो शासनकालों में इतना जहर घोल दिया है कि इसे खत्म करने में दो पीढ़ियां लग जाएंगी. और यही चिंता है, जो हमें यहां लाई है.” उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' को अपेक्षा से काफी अधिक समर्थन मिल रहा है.
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
ये भी पढ़ें -
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं