पटना पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड को किया गिरफ्तार, दोनों के हथियार भी किए गए जब्त

पटना पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जबकि खान सर से भी पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खान सर के दो बॉडीगार्ड गिरफ्तार (NDTV)

खान सर के कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुए गोली कांड और पत्थर बाजी का मामले में अब नई कहानी सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो लोग फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि हवा में फायरिंग कर रहे लोगों को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह खान सर के ही बॉडीगार्ड है, जिसके बाद दोनों बॉडीगार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. वहीं अब दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी ओर इस मामले में अब पुलिस खान सर से भी पूछताछ कर रही है.

अब इस नई कहानी के बाद ज्ञान बिंदू कोचिंग के समर्थन करने वाले छात्र अब सड़क पर उतर गए हैं. पटना के मुसल्लहपुर हाट में छात्र जुट रहे हैं और भारी हंगामा हो रहा है. सड़क पर उतरे छात्र अब ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही खान सर की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो को लेकर दावा

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 2 जून की रात की है. वीडियो को ज्ञान बिंदू कोचिंग की ओर से जारी किया गया है और दावा किया जा रहा है कि जो दो लोग गोलियां हवा में चला रहे हैं. वह खान सर के बॉडीगार्ड है.

वीडियो आने के बाद कहानी में नया मोड़

वीडियो वायरल होने के बाद कहानी में फिर से नया मोड़ आ गया है. क्योंकि जब बवाल के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किया था तो गोली चलने की कोई सबूत नहीं मिला था. वहीं खान सर ने भी बयान में जो गोली चलने की बात कही थी, लेकिन जांच में सामने आने के बाद वह भी इस बयान से पीछे हट गए थे. अब नया वीडियो पूरे केस में जांच का विषय बन गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः खान सर के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बताए जा रहे हैं छात्र

Featured Video Of The Day
'मौत की भट्टी' की इनसाइड स्टोरी! | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article