Patna: दुर्गा पूजा मेले में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, मंदिर के पीछे ले जाकर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. परिजनों को चैती दुर्गा पूजा मेले से गायब मासूम मंदिर के पीछे खून से लथपथ मिली जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. पढ़िए दरिंदगी की इस घटना पर गोविंद कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्म तस्वीर

Patna News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना अंतर्गत एक बेहद शर्मानाक घटना सामने आई है. बीते बुधवार रात चैती दुर्गा पूजा मेला देखने आई  तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मेले में परिजनों से बिछड़ने का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

मंदिर के पीछे खून से लथपथ मिली मासूम

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ गांव में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थी। मेले की भीड़भाड़ में बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई. काफी समय बीत जाने के बाद जब अचानक परिजनों को बच्ची के पास न होने का एहसास हुआ तो  परिजनों ने मासूम की खोजबीन शुरू की. आसपास छानीबीन के बाद भी वह मेले में कही नहीं मिली. इसके बाद परिजन मेले में बने मंदिर के पीछे बच्ची को ढूढंने के इरादे से पहुंचे तो खोजबीन करने पर उन्हें मासूम की रोने की आवाज सुनाई दी.

इलाज के लिए पटना किया रेफर

परिजनों ने जब पास जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्ची पूरी तरह खून से लथपथ थी. उसकी पैंट से खून निकल रहा था. परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. फिलहाल मासूम का पटना में इलाज चल रहा है, लेकिन वह इतनी सदमे में है कि घटना के बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ है.

पुलिस और FSL की जांच जारी

भदौर थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन करवाया है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. घटना की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट और FSL रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.फिलहाल, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दरिंदों के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोग प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें; Rajasthan: किशनगढ़ पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा,यूट्यूब से सीखा देशी कट्टे बनाना, रंगे हाथ दबोचे आरोपी

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 में किसको फायदा? Modi-Yogi vs Mamata, चुनावी जायका चाय पर | NDTV Chai Stop
Topics mentioned in this article