सवालों से इतनी घबराहट... राहुल के तंज से लेकर विपक्ष के वॉकआउट तक, जानें संसद में क्या कुछ हुआ

राज्यसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पीएम मोदी लोकसभा में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए तब राज्यसभा में आए. वहां सवाल पूछने का मौका नहीं मिला तो हम लोग यहां सवाल पूछना चाहते थे. जब हमें संसद के अंदर सवाल पूछने का मौका नहीं मिला तो हम बाहर आकर अपनी बात तो रखेंगे ही.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
राज्यसभा में आज क्या-क्या हुआ.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया और वॉकआउट किया
  • लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव विपक्षी बगैर पीएम मोदी के अभिभाषण के पारित किया गया
  • विपक्ष ने सदन में बोलने का मौका न मिलने पर विरोध स्वरूप वॉकआउट किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

संसद का बजट सत्र गुरुवार को पांचवें दिन भी हंगामा भरा रहा. राज्यसभा में जब पीएम मोदी बोल रहे थे, तब विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर लिया. वहीं लोकसभा में भी भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी के अभिभाषण के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया. विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नहीं बोल पाने से नाराज हैं. वह लगातार पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं. राहुल गांधी के तंज से लेकर राज्यसभा में पीएम की स्पीच और विपक्षी सासंदों के वॉकआउट तक, सब डिटेल में जानें.

ये भी पढ़ें-ममता सरकार पर पीएम का तीखा हमला, 'निर्मम सरकार पतन के हर पैरामीटर पर नए रिकॉर्ड बना रही है'

विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि जो थक गए वो चले गए. उनको कभी न कभी तो इस बात का जवाब देना ही पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत क्यों बनाई कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करना नहीं चाहता था. 

राज्यसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को देखते हुए, वह बैठकर भी नारे लगा सकते हैं, ताकि उनको कोई असुविधा न हो. उनके पीछे जो युवा हैं, उनको खड़े होकर नारे लगाने की अनुमति दें.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में पीएम मोदी के अभिभाषण नहीं देने पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा," बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली. खैर, जो उचित समझा, वही किया."

विपक्ष के नेता को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा

राज्यसभा में प्रधानमंत्री के स्पीच पर बहिष्कार को लेकर आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने कहा कि हमारे विपक्ष के नेता को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है हम क्या करें. राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने प्वाइंट आफ ऑर्डर उठाया अगर बोलने देते तो यह हालत नहीं पैदा होते.

पीएम मोदी ने खरगे की उम्र का मजाक बनाया

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद ने कहा कि जिस तरह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलते नहीं दिया गया. आज जब राज्यसभा में प्रधानमंत्री बोल रहे थे हमारे विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को राज्यसभा अध्यक्ष ने बोलते नहीं दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र का मजाक उड़ाया और कहा कि वह बैठकर नारेबाजी कर सकते हैं. इसके विरोध में सभी विपक्षी दलों ने सदन से लॉकआउट करने का फैसला किया.

Advertisement

हमने विरोध में वॉकआउट किया

सीपीएम के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन परंपरा के अनुसार उन्हें यह मौका राज्यसभा अध्यक्ष ने नहीं दिया. हम यह मसला उठाना चाहते थे कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने दिया जाना चाहिए. जब विपक्ष के नेता को राज्यसभा में नहीं बोलने दिया गया तब हमने विरोध में वॉकआउट किया.

हम पीएम मोदी को सुनना चाहते थे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम प्रधानमंत्री को सुनना चाहते थे लेकिन पिछले 4 दिन से लोकसभा में राहुल गांधी को बोलते नहीं दिया गया. हम देश के हित में चंद बाते लोकसभा और राज्यसभा में बोलने चाहते थे, जो इन्होंने अमेरिका के साथ डील करके किसानों के हित का बलिदान दिया और जो ट्रंप कहते हैं उन्होंने वही बात मानी. हम इसी पर और सामाजिक न्याय, महंगाई के बारे में बात पूछना चाहते थे, लेकिन उन्होंने हमें बोलने नहीं दिया.

Advertisement

सवाल पूछने का मौका नहीं मिला

राज्यसभा में प्रधानमंत्री की स्पीच शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों के वॉकआउट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पीएम मोदी लोकसभा में बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए तब राज्यसभा में आए. वहां सवाल पूछने का मौका नहीं मिला तो हम लोग यहां सवाल पूछना चाहते थे. जब हमें संसद के अंदर सवाल पूछने का मौका नहीं मिला तो हम बाहर आकर अपनी बात तो रखेंगे. उन्होंने कहा कि यह कितनी हास्यप्रद बात है की महिला सांसद प्रधानमंत्री पर हमला करना चाहती थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Vivek Srivastava ने क्या कहा कि एंकर ने करा दी बोलती बंद! PM Modi | Rahul Gandhi