हरियाणा की 10 लोकसभा सीट में से कांग्रेस 5 और भाजपा 4 सीट पर आगे

सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार कांग्रेस ने नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी ‘आप’ कुरुक्षेत्र सीट पर मैदान में है.

Advertisement
Read Time: 3 mins

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट में से कांग्रेस पांच पर आगे है जबकि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) चार पर और आम आदमी पार्टी (आप) एक सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. सुबह 10 बजे जारी किए गए निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा ने सिरसा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर पर 35,084 वोटों की अच्छी बढ़त हासिल कर ली है. रोहतक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा से 32,252 मतों से आगे हैं. कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मौजूदा सांसद मोहन लाल बडोली से 3,216 मतों से आगे हैं.

इसी प्रकार गुरुग्राम में कांग्रेस के राज बब्बर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह से 28,487 वोटों से आगे हैं. अंबाला निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया से 22,907 वोटों से आगे हैं. करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दिव्यांशु बुद्धिराजा से 10,766 मतों से आगे हैं. फरीदाबाद से मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 8,238 मतों से आगे हैं.

हिसार में भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला कांग्रेस के जय प्रकाश से 4,787 मतों से आगे हैं. भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी राव दान सिंह से 7,902 मतों से आगे हैं.

Advertisement

कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी नवीन जिंदल से 2,692 मतों के मामूली अंतर से आगे हैं. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला भी मैदान में थे लेकिन पीछे चल रहे हैं.

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तरलोचन सिंह से 13,668 मतों से आगे हैं. करनाल विधानसभा सीट पर पिछले महीने उपचुनाव हुआ था.

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी थी.

मार्च में भाजपा के साथ गठबंधन समाप्त होने के बाद सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) भी पीछे बनी हुई है.

Advertisement

सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार कांग्रेस ने नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी ‘आप' कुरुक्षेत्र सीट पर मैदान में है.

ये भी पढ़ें- lok Sabha Election West Bengal : बंगाल में ममता ने बीजेपी को नहीं लेनी दी बढ़त, संदेशखाली में किया यह हाल


 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Rajasthan: Dausa में बोरवेल में गिरी बच्ची को निकाला बाहर, अस्पताल में कराया भर्ती