पाकिस्तान पर अटैक करने से कुछ मिनट दूर थे, तभी.. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ ने किया बड़ा खुलासा

नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय नौसेना पाकिस्तान पर समुद्री हमला करने के बेहद करीब थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में समुद्र से पाकिस्तान पर हमला करना लगभग तय था
  • युद्धपोतों ने पोजीशन ले लिया था, लेकिन पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील के कारण हमले को टाला गया
  • नेवी प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो अधिकारियों को सम्मानित किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी  ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि हम समुद्र से पाकिस्तान पर हमला करने से बस कुछ ही मिनट दूर थे. इस दौरान पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की. नेवी प्रमुख ने बताया कि भारतीय युद्धपोत स्ट्राइक पोजीशन ले चुके थे और बस एक आदेश की देरी थी, तभी सरहद पार से सैन्य कार्रवाई रोकने की गुहार आई.

'समुद्र के रास्ते पाक पर हमला करने वाले थे'

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी  ने बताया कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर हमला करने से बस कुछ ही मिनट दूर थे, तभी उन्होंने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया. नौसेना प्रमुख ने पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो शीर्ष नौसेना अधिकारियों को 'युद्ध सेवा पदक' से सम्मानित किया.

ईरान युद्ध पर क्या बोले नेवी चीफ?

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से इस क्षेत्र में 20 से अधिक व्यापारिक जहाजों पर हमले हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि इन शत्रुतापूर्ण परिस्थितियों के बीच लगभग 1,900 जहाज फंसे हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से होने वाला रोजाना का ट्रैफिक घटकर 6-7 रह गया है, जबकि संघर्ष से पहले इसका औसत लगभग 130 था.

एडमिरल त्रिपाठी ने मुंबई में आयोजित नौसेना अलंकरण समारोह में नौसेना अभियान महानिदेशक (डीजीएनओ) वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद और वाइस एडमिरल राहुल गोखले को पदक दिए. इसके अलावा ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों की कमान संभालने वाले कैप्टन सूरज रेबेरा और कैप्टन विकास गर्ग, अग्रिम पंक्ति की पनडुब्बियों की कमान संभालने वाले कैप्टन पीयूष कटियार, कमांडर राजेश्वर शर्मा और कमांडर विवेक कुरियाकोस को नौसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Artimis 2 के ऐतिहासिक मिशन को लेकर शुभांशु शुक्ला का फैन बॉय मोमेंट - Exclusive

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026 | Priyanka Gandhi EXCLUSIVE! असम को लेकर NDTV पर किए कई खुलासे