ओडिशा: युवती से एक ही दिन में दो बार रेप, फिर चार मंजिला इमारत से फेंका, मौत

जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को युवती के प्रेमी ने शादी का वादा करके उसे मंदिर बुलाया और फिर सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया. बाद में एक अन्‍य शख्‍स ने मदद के नाम पर उसके साथ रेप किया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रतीकात्‍मक फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 23 साल की युवती के साथ एक ही दिन में दो बार अलग-अलग जगहों पर रेप हुआ.
  • युवती के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर मंदिर बुलाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया.
  • बाद में एक अजनबी ने मदद का वादा कर पारादीप में किराए के मकान में रेप किया और फिर छत से नीचे फेंक दिया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पारादीप:

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से एक 23 साल की युवती के साथ रेप और हत्‍या का दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. युवती के साथ पहले उसके प्रेमी और फिर मदद का वादा करने वाले एक अजनबी ने एक ही दिन में दो बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया. बाद में युवती को चार मंजिला इमारत से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी की है, जब युवती अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाकर घर से निकली थी. युवती के प्रेमी ने उससे शादी का वादा करके उसे मंदिर बुलाया था. हालांकि, वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में पूर्व मुस्लिम सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला, गर्दन और पेट पर चाकू से कई वार

मदद की पेशकश के बाद रेप

उन्‍होंने बताया कि पीड़िता बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पास के पारादीप जा रहे झारखंड के एक अन्य व्यक्ति ने महिला को देखा और मदद की पेशकश की. 

एसपी ने बताया कि आरोपी उसे पारादीप कस्बे में अपने किराए के मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दोबारा रेप किया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवती को इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवती का शव अगली सुबह मिला. 

ये भी पढ़ें: खेत में सब्जी लेने गई नाबालिग की रेप के बाद बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में फेंकी लाश

Advertisement

भाई ने 25 को दर्ज कराई शिकायत

एसपी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने 25 फरवरी को पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बहन के साथ 22 फरवरी को रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. युवती का शव मिलने के बाद 23 फरवरी को अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया. 

इससे पहले, 22 फरवरी की शाम को जब उसकी बहन घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने टिरटोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. 

Advertisement

नवीन पटनायक ने की कड़ी निंदा

बीजेडी सुप्रीमो और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इस घटना की कड़ी निंदा की. साथ ही युवती और रेप की घटनाओं की अन्य पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की.  

उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक कोई भी सुरक्षित नहीं है. क्या राज्य में अब भी कानून का राज कायम है? अंगुल के कन्हारी, संबलपुर के कुचिंदा और पारादीप से आ रही जघन्य अपराधों की खबरें बेहद परेशान करने वाली हैं. हर जगह अराजकता, चारों ओर असुरक्षा है. 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़े-बड़े भाषण देती है, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है. दिन दहाड़े भी डर का माहौल बना रहता है. बार-बार ऐसी घिनौनी घटनाएं होने के बावजूद सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने से अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है. सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए. 
 

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में कैसे बरी हुए केजरीवाल? समझिए पूरा मामला | NDTV India
Topics mentioned in this article