बच्ची को साइंस फेयर ले गया, फिर जंगल में किया रेप, आरोपी टीचर कुनू भोई ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Odisha News: ये मामला पिछले साल 21 नवंबर का बताया जा रहा है. जब टीचर कुनू भोई स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की एक होनहार स्टूडेंट को फूलबनी में एक साइंस फेयर में ले गया था. वहां से लौटते समय उसने बच्ची के साथ रेप किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओडिशा में नाबालिग छात्रा से रेप
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के कंधमाल जिले में टीचर कुनू भोई पर नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप लगा है और उसे गिरफ्तार किया गया है
  • आरोपी टीचर ने नाबालिग छात्रा को साइंस फेयर से लौटते समय सुनसान जंगल में ले जाकर रेप किया था
  • आरोपी ने डराकर बार-बार छात्रा के साथ संबंध बनाए और जब बच्ची बीमार हुई तब परिवार को घटना पता चली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ओडिशा के कंधमाल जिले में एक टीचर को नाबालिग छात्रा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. टीचर पर एक साइंस फेयर से लौटते समय नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप लगा है. टीचर कुनू भोई फूलबनी ब्लॉक की कटरिंगिया पंचायत के कनिबाली हायर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. 

ये भी पढ़ें- VIDEO:  बेंगलुरु की सोसायटी में कुत्ते को लेकर लड़ाई, कैमरे में कैद हुई गजब हाथापाई

टीचर पर नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप

ये मामला पिछले साल 21 नवंबर का बताया जा रहा है. जब टीचर कुनू भोई स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की एक स्टूडेंट को फूलबनी में एक साइंस फेयर में ले गया था. वहां छात्रा ने एक साइंस प्रोजेक्ट भी दिखाया था. वहां से लौटते समय शाम हो गई थी. टीचर उसे फूलबनी-गोछापाड़ा रोड पर एक सुनसान जंगल में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. 

बच्ची को डराकर बार-बार किया रेप

इस घटना के बाद आरोपी टीचर की हिम्मत और बढ़ गई. वह नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार रेप करता रहा. जानकारी के मुताबिक, जब स्कूल में कोई नहीं होता था तो वह छात्रा को संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. जब बच्ची अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गई तब जाकर उसके परिवार को इस बात की भनक लगी. 

परिवार ने टीचर के खिलाफ दर्ज कराया केस

डर की वजह से बच्ची अपने घरवालों को आरोपी टीचर का नाम तक नहीं बता पा रही थी. लेकिन काफी समझाने पर उसने अपने साथ हुई हर एक घटना परिवार को बताई. पूरा मामला जान लड़की का परिवार सन्न रह गया. जब उनको पता चला कि आरोपी टीचर ने उनकी बेटी के साथ 21 नवंबर से फरवरी तक, बार-बार रेप किया तो उनका गुस्सा फू उठा. उन्होंने गोछापाड़ा पुलिस स्टेशन में लिखित बयान देकर टीचर के खिलाफ केस दर्ज करवाया. टीचर के  प्रभावशाली होने की वजह से शुरुआत में पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने से डर रही थी.

आरोपी टीचर कुनू भोई गिरफ्तार

बीजू जनता दल की महिला अध्यक्ष पूनम कहूर और फूलबनी नगर परिषद अध्यक्ष पायल बेहेरा के नेतृत्व में एक डेलीगेशन ने कंधमाल SP से मुलाकात की और आरोपी टीचर को तुरंत गिरफ्तार किए जने की मांग की. पुलिस के कोई एक्शन न लेने पर वे लोग कंधमाल SP हरीश BC से मिले और तुरंत कार्रवाई की मांग की. SP के कहने पर एक जांच टीम बनाई गई और तेजी से मामले की जांच की गई. जिसके बाद पुलिस ने टीचर कुनू भोई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. 

Advertisement

कंधमाल SP हरीश BC ने कहा, "पीड़ित के परिवार की शिकायत गोच्चापाड़ा पुलिस स्टेशन में मिलने के बाद हमारी पुलिस ने तुरंत टीचर को हिरासत में लिया और पूछताछ की. सारे सबूत मिलने के बाद हमने केस नंबर 35/2026 के तहत सेक्शन 64(2M), 65(1) और 6 POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया. टीचर को कोर्ट में पेश कर दिया गया है. हम पीड़ित को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं."
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon