ओडिशा के मयूरभंज में भीड़ का ये कैसा न्याय? बकरी चोरी के शक में छात्र की पीट-पीटकर कर दी हत्या

ओडिशा में भीड़ ने एक 10वीं के छात्र को बकरी चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ओडिशा में बकरी चोरी के आरोप में छात्र को पीटकर मारा
मयूरभंज:

ओडिशा के मयूरभंज में बकरी चोरी के शक में एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. लोगों ने बच्चे का हाथ पैर बांधकर उसको बेरहमी से पीटा. दोनों बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. यह अमानवीय घटना मयूरभंज जिले के तिरिंग पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत इंदाखली गांव के हीरोगोडा साही में हुई है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, चार लोगों ने हीरोगोडा साही से बकरियां चुराई थीं. उस समय, गांव वालों ने उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा किया. उनमें से दो भागने में कामयाब रहे, जबकि बाकी दो छात्र पकड़े गए. इसके बाद गांव वालों ने दोनों छात्रों को बांधकर पीटा. उन्हें रात करीब 11 बजे रायरंगपुर सब-डिविजनल हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, एक परीक्षार्थी की मौत हो गई. दूसरे को बारीपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

घटना के बाद फैला तनाव

मृतकों और गंभीर रूप से घायल बच्चों के परिवारों ने चोरी के आरोपों से इनकार किया है. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. घटना के संबंध में झाराडीही, तिरिंग, बहलदा और रायरंगपुर टाउन थाने की पुलिस रायरंगपुर सब-डिविजनल हॉस्पिटल पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार 

NDTV से बात करते हुए रायरंगपुर के एडिशनल SP जदुनाथ जेना ने कहा कि कल हीरोगोडा साही से चार लोगों ने बकरियां चुराई थीं. उस समय, गांव वालों ने उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा किया. उनमें से दो भागने में कामयाब रहे, जबकि बाकी दो छात्र पकड़े गए। इसके बाद गांव वालों ने दोनों छात्रों को बांधकर पीटा. उन्हें रायरंगपुर सब-डिविजनल हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में अबतक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel-Lebanonके बीच हुआ 10 दिन का Ceasefire! | Trump | Netanyahu | Hezbollah | Iran War | Top News
Topics mentioned in this article