नोएडा में बनेगा भंगेल से भी ऊंचा एलिवेटेड रोड, मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरेगा, सेक्टर 94 तक सीधी कनेक्टिविटी

दिल्ली से मयूर विहार फ्लाईओवर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है. यहां से 2 किमी लंबा एलिवेटेड रोड सेक्टर 94 यमुना पुश्ते को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा में सेक्टर-38 से 94 तक बनेगा एलिवेटेड रोड.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा सेक्टर-38 से सेक्टर-94 को जोड़ने वाला एलिवेटेड रोड मेट्रो मजेंटा लाइन के ऊपर से गुजरेगा
  • इस एलिवेटेड रोड का डीपीआर IIT रुड़की ने तैयार कर नोएडा अथॉरिटी को सौंपा है जिसमें कुछ संशोधन किए जाने हैं
  • प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का निर्माण लागत लगभग 300 करोड़ रुपये आंकी गई है जिसे बढ़ाया या घटाया जा सकता है
नई दिल्ली:

नोएडा सेक्टर-38 से सेक्टर 94 को जोड़ने वाला एलिवेटेड रोड नोएडा-भंगेल एलिवेटेड से भी ऊंचा बनेगा. दरअसल  एलिवेटेड रोड का कुछ हिस्सा मेट्रो की मजेंटा लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगा. इस वजह से इसकी ऊंचाई 20 मीटर होगी. मेट्रो लाइन का ट्रैक निकलने की वजह से ही इसकी ऊंचाई ज्यादा रखी गई है. 

एलिवेटेड रोड बनाने में कितनी लागत?

इस प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का डीपीआर तैयार किया जा चुका है. इसे IIT रुड़की ने नोएडा अथॉरिटी को सौंप दिया है. इस एलिवेटेड रोड को बनाने में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान जताया जा रहा है, हालांकि यह घट या बढ़ भी सकता है. 

चिल्ला एलिवेटेड रोड से यमुना पुश्ते को जोड़ेगा

बता दें कि दिल्ली से मयूर विहार फ्लाईओवर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है. यहां से 2 किमी लंबा एलिवेटेड रोड सेक्टर 94 यमुना पुश्ते को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा अब तक नोएडा में दो एलिवेटेड रोड बने हैं.

भंगेल से भी ऊंचा होगा सेक्टर-38 से 94 का एलिवेटेड रोड

अब तक बने दो एलिवेटेड रोड नोएडा और भंगेल की ऊंचाई 10 मीटर के करीब है. लेकिन नया एलिवेटेड रोड 20 मीटर ऊंचा होगा. बता दें कि महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक बनने वाले एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले इस रोड की लंबाई 1.5 किमी प्रस्तावित थी, जिसे अब 500 मीटर बढ़ाकर 2 किमी. कर दिया गया है.  महामाया फ्लाईओवर के पास एलिवेटेड रोड से पुश्ते तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए एक पुल भी बनाया जाएगा.

Advertisement

IIT  रुड़की तैयार कर रहा DPR

आईआईटी रुड़की पिछले डेढ़ महीने से इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर रहा था. उसने हाल ही में प्रारंभिक डीपीआर नोएडा अथॉरिटी को सौंपा था. अथॉरिटी ने इसमें कुछ बदलावों का सुझाव दिया है. वहीं फाइनल DPR तैयार करने को कहा है.

DPR में क्यों पड़ी संशोधन की जरूरत?

अथॉरिटी का कहना है कि नया एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड रोड से कनेक्ट होगा. ऐसे में महामाया फ्लाईओवर के पास पुश्ते की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए सीधा रास्ता चाहिए होगा. इसी वजह से फाइनल DPR में एलिवेटेड से जुड़ा पुल बनाने की बात कही गई है, ताकि पुश्ते की तरफ जाने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम विवाद पर आचार्य प्रमोद फायर कह दिया- सब पर मुकदमा दर्ज हो!

Topics mentioned in this article
Noida Elevated Road
Noida Elevated Road Pillar
Elevated Road
Elevated Road Noida