निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप- अखिलेश यादव से बात करता था टिन्नू, सपा नेता के चैलेंज के बाद भी कायम

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और टिन्नू यादव के बीच बातचीत होती थी. इस आरोप को लेकर सपा प्रमुख भड़क गए. उन्होंने भाजपा सांसद को 10 मिनट के अंदर पोस्ट हटाने को कहा, लेकिन निशिकांत ने ऐसा करने से इनकार किया और उलटे चैलेंज दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी कहे जा रहे टिन्नू यादव से अखिलेश यादव के संपर्क में होने का आरोप भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया है. उन्होंने एक्स पर इस संबंध में एक्स पर पोस्ट लिखा था. इसके जवाब में अखिलेश यादव ने भी देरी नहीं की और तल्ख तेवर दिखाते हुए 10 मिनट में पोस्ट हटाने का अल्टिमेटम दिया. उन्होंने कहा, 'जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी की मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ तत्काल नामज़द रिपोर्ट दर्ज़ कराई जाएगी।'

उन्होंने आगे लिखा, 'साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है, जिन्होंने ये झूठ फैलाया है. वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी मांगें या क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वो याद रखें भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आयेगा। जो भगवान के नहीं हुए वो इंसान के क्या होंगे।' यही नहीं अखिलेश ने इस पोस्ट को लेकर पीडीए समाज को कलंकित करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ‘पीडीए समाज' को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। पीडीए समाज एकजुट होकर इसका जवाब देगा.

उन्होंने लिखा कि ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों' का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका बैठा है और षड्यंत्र कर रहा है. अगर मुख़बिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें. हालांकि अखिलेश यादव की चेतावनी के बाद भी निशिकांत दुबे ने अपने आरोपों को वापस नहीं लिया. यही नहीं उन्होंने अखिलेश को चैलेंज किया कि वह जल्दी से मेरे खिलाफ केस दर्ज कराएं. निशिकांत दुबे ने लिखा, 'जल्दी करिए, इतना परेशान क्यों हैं? प्रश्न ही तो पूछा है? 1990 में राम भक्त पर गोली किसने चलवाई? मैं अदालत जाऊंगा.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस ने 3 आरोपियों की रिमांड मांगी
Topics mentioned in this article
Nishikant Dubey
Nishikant Dubey News
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav News
Ram Mandir