मुंबई : एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

संजय राउत ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शरद पवार की हालत स्थिर है. उन्होंने उनसे मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर बताई गई है.
  • शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शरद पवार से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार की जानकारी दी है.
  • संजय राउत ने बताया कि मुलाकात के दौरान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं. डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शरद पवार की हालत स्थिर है. उन्होंने उनसे मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संजय राउत ने लिखा है कि आज मैंने देश के वरिष्ठ नेता शरद पवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मुलाकात की. उनकी हालत स्थिर है और तेजी से सुधर रही है. हमने उनसे राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बातचीत की.

हालांकि अभी तक पार्टी, परिवार या अस्पताल की तरफ से शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. इस बीच महाराष्ट्र में राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. शिवसेना (यूबीटी) विधायक वरुण सरदेसाई ने शुक्रवार को एनसीपी-एसपी के दिग्गज नेता शरद पवार के कद का जिक्र करते हुए कहा, "शरद पवार एक महान नेता हैं. अगर शरद पवार खुद राज्यसभा जाने में दिलचस्पी रखते हैं, या एमवीए नेतृत्व की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव आता है, तब भी हम अपना दावा नहीं छोड़ेंगे."

सरदेसाई का यह बयान सुप्रिया सुले के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, "हर किसी की यही इच्छा है कि पवार साहब राज्यसभा के लिए फिर से चुने जाएं. भारी समर्थन लोगों के उनके प्रति सम्मान और स्नेह को दर्शाता है. हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मैं कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) से उनके सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित होने को सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे."

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में कैसे बरी हुए केजरीवाल? समझिए पूरा मामला | NDTV India