दिवाली की रात नवी मुंबई की इमारत में भीषण आग, 4 लोगों की मौत, 10 गंभीर रूप से झुलसे

नवी मुंबई वाशी के रहेजा कॉम्प्लेक्स में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए. आग बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल पर रात करीब 12:30 बजे लगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवी मुंबई के वाशी में भीषण आग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नवी मुंबई के रहेजा कॉम्प्लेक्स में दिवाली की रात लगी आग में चार लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए
  • आग रहेजा कॉम्प्लेक्स की 10वीं मंजिल पर रात करीब 12:30 पर लगी और तेजी से 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई
  • दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियां पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाने में सफल रहीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

दिवाली की रात नवी मुंबई वाशी के रहेजा कॉम्प्लेक्स में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए. आग बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल पर रात करीब 12:30 बजे लगी. कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया. आग की सूचना मिलते ही नवी मुंबई फायर डिपार्टमेंट की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पांच घंटे की कोशिशों के बाद टीम ने सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया. मृतकों में एक 5 से 7 वर्ष की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं. 

आग में झुलसे घायलों का वाशी के अपोलो MGM हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है. फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आग लगने का सही कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

10वीं मंजिल पर लगी आग फैलती चल गई...

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग के कारणों की जांच में जुटी हैं. जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले दसवीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते यह 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई. इस दौरान छह घरों को अपनी चपेट में लेने वाली आग ने भारी तबाही मचाई. हादसे में कुल 14 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से चार की मौत हो गई. मृतकों में एक व्यक्ति दसवीं मंजिल का था, जबकि शेष तीन 12वीं मंजिल के रहवासी थे. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है.

Advertisement

आग इतनी तेजी से फैली, बचने का मौका ही नहीं मिला

वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया, 'आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. कुल 14 लोग इस हादसे में फंसे थे, जिनमें से चार की मौत हो गई. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.' उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी गहन जांच की जा रही है.' स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके. दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण स्थिति को और बिगड़ने से रोका गया. इस हादसे ने इलाके में दहशत फैला दी है और रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- दिवाली में ताबड़तोड़ धमाकों से दहला यूपी का पटाखा बाजार, चिंगारी से भी भड़की आग

Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful
Topics mentioned in this article