नरवणे किताब विवाद मामला : पेंगुइन इंडिया को दिल्ली पुलिस का पूछताछ के लिए नोटिस

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब की कथित PDF लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस भेजकर जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुलिस नेजनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars of Destiny के लीक होने पर पेंगुइन इंडिया को नोटिस भेजा
  • पेंगुइन इंडिया ने स्पष्ट किया कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई और कोई प्रिंट या डिजिटल कॉपी जारी नहीं हुई है
  • विवाद तब बढ़ा जब राहुल गांधी ने लोकसभा में किताब की कथित कॉपी दिखाकर उससे उद्धरण पढ़ने की कोशिश की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars of Destiny पर जारी विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया को नोटिस भेजा है. यह नोटिस उस समय जारी किया गया जब सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर इस किताब की कथित प्री-प्रिंट कॉपी के प्रसार की खबरें सामने आईं. पुलिस ने पुष्टि की कि एक PDF कॉपी, जो कथित तौर पर पेंगुइन द्वारा तैयार की गई थी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध मिली है.

पेंगुइन इंडिया ने क्या कहा था?

पेंगुइन इंडिया ने स्पष्ट किया है कि किताब अब तक प्रकाशित नहीं हुई है और कोई भी प्रिंट या डिजिटल कॉपी न तो जारी की गई है और न ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई है. प्रकाशक ने यह भी कहा कि किसी भी प्रारूप में उपलब्ध कॉपी कॉपीराइट उल्लंघन है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

क्यों हुआ था विवाद?

विवाद तब बढ़ा जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान इस किताब की एक कथित कॉपी दिखाते हुए उससे उद्धरण पढ़ने की कोशिश की. सरकार के मंत्री इसके विरोध में खड़े हो गए और स्पीकर ने प्रकाशित न होने के कारण किताब से उद्धरण पढ़ने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कई बार कार्यवाही बाधित हुई.

दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज केस में कहा गया है कि यह मामला एक “अप्रूवल-रहित प्रकाशन के लीक” का है. जांच अभी स्पेशल सेल में जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह PDF कॉपी कैसे और कहाँ से लीक हुई. शुरुआती जांच में ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर किताब के कवर को “उपलब्ध” दिखाए जाने के भी सबूत मिले हैं. पेंगुइन इंडिया और स्वयं जनरल नरवणे ने भी पुष्टि की है कि किताब अभी अप्रकाशित है और प्रकाशन के लिए रक्षा मंत्रालय से मंजूरी लंबित है. 

ये भी पढ़ें-: UP के बजट के आगे भी नहीं टिकता पाकिस्तान,खुद पड़ोसी मुल्क के MP ने की थी तारीफ, देखिए वीडियो

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान में फिर आया भूकंप, अब Bandar Abbas में कांपी धरती!
Topics mentioned in this article