प्रेम की इंतहा कहें या दीवानगी... जानें ऐसा क्या हुआ जो प्रेमिका की चिता पर कूदा युवक

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो अंकिता ने आत्महत्या से पहले लिखा था. उस पत्र में उसने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उसकी मौत के लिए अनुराग को जिम्मेदार न ठहराया जाए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नागपुर:

आग का दरिया है डूबकर जाना है... यह पंक्ति जिगर मुरादाबादी के एक शेर से ली गई है...हालांकि नागपुर के एक युवक ने इसे चरितार्थ करने की कोशिश की.  नागपुर जिले के कामठी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया.

19 वर्षीय अंकिता नाम की युवती ने 8 जून को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर थी. जब उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी वहां मौजूद अनुराग मेश्राम नामक युवक जो अंकिता से प्रेम करता था  अचानक चिता पर कूद गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनुराग बेहद भावुक था और अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रो रहा था. लेकिन जैसे ही चिता जलने लगी, उसने अचानक खुद को आग में झोंकने की कोशिश की.वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर खींचा, लेकिन इस दौरान उन्होंने उसे पीट भी दिया. आनन-फानन में घायल अनुराग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो अंकिता ने आत्महत्या से पहले लिखा था. उस पत्र में उसने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उसकी मौत के लिए अनुराग को जिम्मेदार न ठहराया जाए. यह नोट अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है.

Advertisement

वहीं, पुलिस को आशंका है कि चिता पर कूदने से पहले अनुराग ने कोई जहरीला पदार्थ भी सेवन किया हो सकता है. उसका ब्लड सैंपल लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने आत्मदाह के अलावा और कोई आत्महत्या का प्रयास किया था या नहीं.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनुराग के स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. चूंकि सुसाइड नोट में उसे दोषमुक्त किया गया है, ऐसे में पुलिस कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: दिल्ली में उड़ने वाली बस, नागपुर में फ्लैश चार्जिंग इलेक्ट्रिक बस...नितिन गडकरी ने बताया कैसे खत्म होगा ट्रैफिक जाम

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: Trump की डिनर पार्टी में गोलीबारी की पूरी टाइमलाइन समझिए
Topics mentioned in this article