किंगपिन पर यूपी की सबसे बड़ी चोट: 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 34 प्रॉपर्टी सीज

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात आरोपी की 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली. यह कार्रवाई NDPS Act के तहत प्रदेश की सबसे बड़ी संपत्ति जब्ती मानी जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उत्तर प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कुख्यात तस्कर बाबू उर्फ रियाज उर्फ अशफाक की 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है. पुलिस के अनुसार, यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति जब्ती में शामिल है.

NDPS एक्ट के तहत केस, जांच में खुलासा

कुछ समय पहले बुढाना थाना पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की थी. इसके बाद NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी वर्ष 2012 के बाद से लगातार नशे के कारोबार में सक्रिय था और इसी अवैध कमाई से उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई. 

Muzaffarnagar Drug Kingpin Property Seizure Assets

बरेली और शाहजहांपुर में फैला नेटवर्क

जांच में पता चला कि आरोपी ने बरेली और शाहजहांपुर में कई संपत्तियां खरीदी थीं. ये संपत्तियां उसने अपने नाम के साथ-साथ रिश्तेदारों के नाम पर भी दर्ज कराई थीं ताकि अवैध कमाई को छिपाया जा सके.

34 संपत्तियां सीज, करोड़ों की संपत्ति जब्त

मुजफ्फरनगर पुलिस ने पूरी जांच के बाद NDPS Act की धारा 68F के तहत कार्रवाई शुरू की. दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम ने दोनों जिलों में पहुंचकर कुल 34 संपत्तियों को सीज कर दिया. इनमें जमीन, आलीशान मकान, ईंट भट्ठे, कृषि भूमि शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, इन सभी संपत्तियों की कुल बाजार कीमत 80 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

Advertisement

Muzaffarnagar Drug Kingpin Property Seizure Assets

SSP का बयान: जीरो टॉलरेंस नीति जारी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध धंधों में शामिल लोगों पर बड़ा असर पड़ेगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. मुजफ्फरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अन्य मामलों को भी चिन्हित किया जा रहा है. आने वाले समय में नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमलों में इजरायल में भीषण तबाही, Ground Report से जानिए ताजा हालात
Topics mentioned in this article