मुस्लिम महिला ने बताया योगी सरकार में किस हाल में हैं मुसलमान, जवाब सुनकर यूपी के मंत्री ने कहा...

एनडीटीवी ने सोमवार को बरेली में 'उत्तर प्रदेश 2.0 गांव की रफ्तार' का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में आई इशरत नाम की एक मुस्लिम महिला ने उम्मीद जताई कि प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बरेली:

एनडीटीवी ने सोमवार को बरेली में 'उत्तर प्रदेश 2.0 गांव की रफ्तार' का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय गंगवार शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गांवों में श्मशान घाट नहीं होते थे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल तो बनवाई लेकिन किसी श्मशान घाट में एक ईंट तक नहीं लगाया. इस पर उनके साथ बात कर रहे हैं एनडीटीवी के रनवीर सिंह ने कहा कि क्या आपकी सरकार में मुसलमानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने दर्शकों में मौजूद एक मुस्लिम महिला से योगी आदित्यनाथ की सरकार के बारे में अपने विचार रखने को कहा. इस पर वहां मौजूद इशरत नाम की एक महिला ग्राम प्रधान ने कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती हैं. उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के गरीबों को घर और पेंशन दिए जा रहे हैं.

योगी सरकार के कामकाज पर मुस्लिम महिला ने क्या कहा

इशरत ने कहा,'' नहीं हम तो कोई भेदभाव नहीं करते हैं. हमारे लिए जितने अच्छे मुस्लिम हैं अच्छे उतने ही हमारे लिए हिंदू भाई भी हैं. हम लोग एक साथ मिलकर रहते हैं. कभी हम लोगों में कभी भेदभाव नहीं हुआ. हम तो यही चाहेंगे कि हमारे योगी जी की सरकार उत्तर प्रदेश में फिर बने. हमें उनकी सरकार में बहुत कुछ मिला है और आगे भी वही बनेंगे. उन्होंने काम ही बहुत अच्छा किया है.'' इस महिला ने कहा, '' मैं सैतपुर खुजुरिया गांव की प्रधान हूं. विकास भी बहुत करवाया है. योगी जी की सरकार में बहुत काम किया है हमने. गांव की जितनी विधवा पेंशन हमने बनवाई, जितने आवास आए हैं, उतने घर बनवाए और आगे भी आएंगे, विधवा पेंशन बहुत है विकलांग पेंशन है, सड़कें और नाली के 80 फीसद काम मैंने काम करवाया है.''

क्या सरकारी योजनाओं में कोई भेदभाव हुआ है

इस महिला ग्राम प्रधान का जवाब सुनकर संजय गंगवार ने कहा, ''देखिए मुझे लगता है आपके सवाल का जवाब मिल गया.''उन्होंने कहा,'' आप 2016 से पहले के गांव में जाइए, अगर हम 2016 से पहले के गांव का डाटा निकालेंगे तो पता चलेगा कि गांव में दो फीसद लोगों के पास गैस सिलेंडर था. आजादी के 65 साल से भी अधिक समय बाद भी देश की महिलाएं खुले में शौच करने को मजबूर थी. देश तो आजाद हो गया था, लेकिन उनको शौच से आजादी नहीं मिली थी. एक शौचालय नहीं दे पाई थी सरकार. कांग्रेस की सरकार हो या इंडी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) वो महिलाओं को एक शौचालय तक नहीं दे सकी. वो गैस सिलेंडर नहीं दे पाए. हमारे घर में पीने का शुद्ध पानी नहीं दे सके थे.''

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन ने नारे देने के अलावा कोई काम कुछ नहीं किया. यह काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी ने करके दिखाया कि अगर सुनीता के घर में गैस कनेक्शन है तो सलमा के घर में भी गैस कनेक्शन दिया गया. हमने किसान सम्मान निधि अगर भाई रेहान को दी तो हमने किसान सम्मान निधि भाई रामदास को भी देने का काम किया. कोई भेदभाव कोई फर्क नहीं हुआ. हम लोगों ने कोई भी फर्क करने का नाम काम नहीं किया. इसीलिए एक बड़ी तादाद में मुस्लिम वोट्स भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें दीं, वहां कैसा है जातीय समीकरण? 2022 में सिर्फ 2 सीटें जीता था 'पंजा'


Topics mentioned in this article
Yogi Adaityanath
UP News
Muslim

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं