मुलायम सिंह की अस्थियां आज प्रयागराज में विसर्जित करेंगे अखिलेश यादव

10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव एवं अन्य परिजन आज प्रयागराज स्थित गंगा यमुना नदियों के संगम में विसर्जित करेंगे.

सपा की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि अखिलेश, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यादव के पैतृक गांव इटावा में सैंफई से प्रयागराज जायेंगे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश 11 बजे अस्थि कलश लेकर सैफई से प्रयागराज के लिये रवाना हुए.

उनके साथ यादव के भाई रामगोपाल यादव एवं शिवपाल यादव भी प्रयागराज गये हैं. सपा ने तस्वीरों के साथ ट्वीट कर बताया, 'श्रद्धेय नेताजी की अस्थियां लेकर सैफई से प्रयागराज के लिए परिवार सहित निकले अखिलेश यादव जी.'

Advertisement

गौरतलब है कि गत 10 अक्टूबर को यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था. सोमवार को अखिलेश ने उत्तराखंड स्थित हरिद्वार में गंगा नदी में यादव की अस्थियां विसर्जित की थीं. इस क्रम में वह आज प्रयागराज स्थित संगम पर विधि विधान से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करेंगे.

Advertisement

मुलायम सिंह यादव की क्‍या है विरासत और उन्‍हें कैसे किया जाएगा याद?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम सेआ रही थी फ्लाइट
Topics mentioned in this article