विंटेज रोल्स रॉयस कार में 'थाला' धोनी, एक झलक पाने के लिए पीछे भागते दिखे फैन्स, देखें वीडियो

आम तौर पर धोनी के घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगी रहती है. हर कोई धोनी की एक झलक पाने के लिए घंटों  उनका इंतजार करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • धोनी रविवार को रांची की सड़कों पर अपनी विटेंज रोल्स रॉयस कार से नजर आए, जो फैंस के लिए नया दृश्य था
  • धोनी सामान्यतः बाइक से निकलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी अनोखी कार से घर से बाहर कदम रखा
  • उनके घर के बाहर हमेशा की तरह फैंस की भीड़ मौजूद थी, जो धोनी को देखने के लिए उत्सुक थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें उनके फैंस थाला के नाम से भी जानते हैं, रांची की सड़कों पर रविवार को एक अलग ही अंदाज में दिखे. जब वह अपने घर से निकले तो उन्हें देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए. इस हैरानी की सबसे बड़ी वजह महेंद्र सिंह धोनी तो थे ही साथ ही साथ उनकी कार ने भी सभी को अचंभित कर दिया. थाला आम तौर पर अपने घर से अपनी बाइक से ही निकलते हैं लेकिन रविवार को वो बाइक की जगह अपनी विटेंज रोल्स रॉयस का से निकले. 

कार के पीछे भागते दिखे प्रशंसक

आम तौर पर धोनी के घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ लगी रहती है. हर कोई धोनी की एक झलक पाने के लिए घंटों  उनका इंतजार करते हैं. कई बार कुछ लकी फैंस को उनकी एक झलक देखने को मिल जाती है. रविवार को भी कुछ फैंस के साथ ऐसा ही हुआ. धोनी जब अपने घर से निकलने के लिए मेन गेट पर पहुंचे तो उनके इंतजार में कई फैंस पहले से ही वहां मौजूद थे. फैंस ने अपने आइडल को रोल्स रॉयस में देखकर उनके साथ एक फोटो खींचवाने के लिए उनकी कार के पीछे भागने लगे. 

धोनी ने स्वीकार किया फैंस का अभिवादन

अपनी कार के पीछे फैंस को दौड़ता देख धोनी ने कुछ देर के लिए अपनी कार की स्पीड कम की. फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और फिर चले गए. धोनी का ये जेस्चर देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: क्या Humayun Kabir बनेंगे गेमचेंजर, Murshidabad का संग्राम, किसके साथ Muslims?
Topics mentioned in this article