दोषियों को बचाया जाता है, निर्दोषों को फंसाया जाता है... सांसद पप्पू यादव को मिला तेजस्वी यादव का साथ

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बिहार बजट और NEET छात्रा की मौत पर सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि बिहार में “तानाशाही” जैसा माहौल बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि NDA सरकार दोषियों को बचाती है और निर्दोषों को फंसाती है, जबकि बिहार विकास के मामले में अब भी सबसे पीछे है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेजस्वी यादव ने बिहार में तानाशाही जैसा माहौल होने और सरकार द्वारा निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाया
  • पप्पू यादव की गिरफ्तारी को तेजस्वी ने सरकार की विरोधियों पर कार्रवाई का हिस्सा बताया है
  • उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में भी बिहार में रोजगार, उद्योग और विकास के क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बिहार बजट और NEET छात्रा की मौत पर सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि बिहार में “तानाशाही” जैसा माहौल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA सरकार दोषियों को बचाती है और निर्दोषों को फंसाती है, जबकि बिहार विकास के मामले में अब भी सबसे पीछे है. बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बिहार बजट 2026‑27 और NEET छात्रा की मौत पर बड़ा बयान दिया.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में आजकल “तानाशाही जैसा माहौल” बन गया है, जहां दोषियों को बचाया जाता है और निर्दोषों को फंसाया जाता है. तेजस्वी ने दावा किया कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी भी इसी पैटर्न का हिस्सा है, जहां सरकार विरोधियों को निशाना बनाने का काम कर रही है.

बिहार बजट 2026‑27 पर बोलते हुए तेजस्वी ने सीधे तौर पर NDA सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि “20 साल से बिहार में NDA की सरकार है, लेकिन राज्य आज भी वहीं खड़ा है जहां पहले था.” तेजस्वी ने कहा कि हर साल बजट पेश होता है, लेकिन ज़मीन पर न तो रोजगार दिख रहा है, न कारखाने, न उद्योग और न ही विकास. उनका आरोप है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बिहार अब भी देश के सबसे पीछे खड़े राज्यों में शामिल है. उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी और पलायन चरम पर है और ऐसे में इस बजट से किसी को भी कोई उम्मीद नहीं हो सकती.

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तेजस्वी ने क्या कहा?

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और इसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और संगठन को और मजबूत किया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि जनता की आवाज़ हम हमेशा बुलंदी से उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे. 

Advertisement

NEET छात्रा की मौत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुद्दे को वे पहले भी कई बार उठा चुके हैं. CBI जांच की घोषणा पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “Bihar में CBI को दी गई कई जांचें पहले भी ठंडे बस्ते में पड़ी हैं, जैसे बालिका गृह कांड और सृजन घोटाला.” उनका आरोप है कि बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है और बड़े मामलों को दबा देती है. 

ये भी पढ़ें-: सबूतों को मिटाने की जल्दी! सूरजकुंड मेला हादसे को 24 घंटे भी नहीं बीते, बिछा दी हरी कालीन,नया झूला भी रख दिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Middle East में युद्ध से हाहाकार, कौन सबसे ज्यादा दमदार? | Donald Trump
Topics mentioned in this article