महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन जटायू’ लॉन्च: मुरादाबाद में ड्रोन और पैनिक बटन से हाईटेक निगरानी 

Operation Jatayu के तहत मुरादाबाद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी और पैनिक बटन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे तुरंत पुलिस सहायता मिल सकेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मिर्ज़ा ग़ालिब. उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘ऑपरेशन जटायू' की शुरुआत की गई है. यह पहल नगर निगम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य शहर को अधिक सुरक्षित बनाना है. इस अभियान की शुरुआत एसएसपी सतपाल अंतिल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने की.

ड्रोन से होगी हर गतिविधि पर नजर

इस योजना के तहत शहर में ड्रोन कैमरों से लैस विशेष वाहन चलाए जाएंगे. ये वाहन अलग-अलग इलाकों में घूमकर निगरानी करेंगे. खासतौर पर गर्ल्स स्कूल, कॉलेज और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके.

100 पैनिक बटन से तुरंत मिलेगी मदद

शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 100 पैनिक बटन मशीनें लगाई गई हैं. यदि कोई महिला या लड़की किसी संकट में होती है, तो वह इन बटन को दबाकर तुरंत मदद मांग सकती है. जैसे ही बटन दबाया जाएगा, उसकी सूचना सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी और तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी.

हाईटेक कंट्रोल रूम और QRT तैनात

नगर निगम कार्यालय में एक आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जहां पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मिलकर पूरे सिस्टम की निगरानी कर रहे हैं. जैसे ही किसी जगह से अलर्ट मिलता है, QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करती है. इससे आपात स्थिति में देरी की संभावना बेहद कम हो जाती है.

Advertisement

क्या होगा इसका असर?

अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा. अपराधों पर लगाम लगेगी. शहर का माहौल ज्यादा सुरक्षित बनेगा.  नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि ड्रोन और पैनिक बटन के जरिए निगरानी रखी जाएगी और अलर्ट मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें- जज से ठगी... पहले 20 रुपये Google Pay कराए, फिर लगा दी 93000 ही चपत, जानिए ठगों ने कैसे फंसाया

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?
Topics mentioned in this article