LPG उत्पादन 40% बढ़ा, मिडिल ईस्ट में जंग में अब तक 6 भारतीयों की मौत: सरकार

Middle East tensions: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की स्थिति नियंत्रण में है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. हालांकि, कमर्शियल सप्लाई में कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए सरकार ने घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सरकार ने कहा, देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है और उत्पादन पैंतालीस प्रतिशत तक पहुंच चुका है
  • मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक छह भारतीयों की मौत हो चुकी है और कई लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं
  • पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है और पैनिक बुकिंग में कमी आई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकार ने कहा है कि देश में अब घरेलू गैस की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. घरेलू एलपीजी उत्पादन 40% तक पहुंच गया है. इंटर मिनिस्ट्रियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम जानकारी देते हुए बताया कि मिडिल ईस्ट जंग में अब तक छह भारतीयों की मौत हो चुकी है. विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने जानकारी दी कि रियाद में 18 मार्च को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान गई है. इसके बाद कुल 6 भारतीयों की मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि ईरान से आर्मेनिया के रास्ते 913 भारतीय सीमा पार कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुके हैं.

तेल और गैस की स्थिति: पैनिक बुकिंग में आई कमी

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की स्थिति नियंत्रण में है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. हालांकि, कमर्शियल सप्लाई में कुछ दिक्कतें हैं, इसलिए सरकार ने घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता दी है. घरेलू एलपीजी उत्पादन 40% तक पहुंच गया है. साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, केवल प्रीमियम श्रेणी में कुछ वृद्धि देखी गई है. तेल खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है और पैनिक बुकिंग के पैटर्न में कमी आई है. वर्तमान में 90% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है. सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे PNG की ओर शिफ्ट हों. अब तक करीब 7500 ग्राहक एलपीजी से पीएनजी पर जा चुके हैं.

समुद्र में सुरक्षा और बचाव कार्य

जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फारस की खाड़ी में भारत के सभी 22 जहाज सुरक्षित खड़े हैं और उनमें मौजूद 612 नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. पिछले 24 घंटों में विभिन्न मिशनों के जरिए 25 भारतीयों को वापस लाया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय बंदरगाहों पर फिलहाल कोई जाम (Congestion) की स्थिति नहीं है.

पीएम मोदी की कूटनीतिक पहल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी ने कल फ्रांस, मलेशिया, ओमान, जॉर्डन और कतर समेत पांच देशों के नेताओं से बात की. प्रधानमंत्री ने भारत का पक्ष रखते हुए जोर दिया कि इस संघर्ष का समाधान 'संवाद और कूटनीति' से ही निकलना चाहिए. पीएम ने ओमान की संप्रभुता पर हुए हमले की निंदा की और मुस्लिम जगत के नेताओं को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack F35 Jet: Iran ने किया दुनिया के सबसे पावरफुल Fighter Jet F-35 का शिकार? | War | Trump