- भारत ने मिडिल ईस्ट संकट के बीच खाड़ी देशों के लिए कुछ उड़ानें फिर से शुरू की हैं, जबकि कुछ अभी भी बंद हैं
- अकासा एयर 8 मार्च से जेद्दा के लिए सीमित उड़ानें संचालित करेगी और कुछ रूट्स पर सेवाएं स्थगित हैं
- एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस नियमित उड़ानें जेद्दा और मस्कट के लिए जारी रखे हुए हैं और एयरस्पेस खुला है
मिडिल ईस्ट के गहराते संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों के लिए उड़ानों में सीमित रूप से बदलाव किए हैं. कुछ रूट पर उड़ानें फिर से शुरू की गई हैं, जबकि कुछ अब भी अस्थायी रूप से बंद हैं. अकासा एयर 8 मार्च को जेद्दा के लिए सीमित उड़ानें चलाएगी, जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं जारी रखे हुए हैं. सुरक्षा और एयरस्पेस संबंधी प्रतिबंधों के चलते कई मार्गों पर अतिरिक्त यानी नॉन-शेड्यूल उड़ानें भी चलाई जा रही हैं, ताकि फंसे हुए यात्रियों को प्राथमिकता देकर वापस लाया जा सके. एयरलाइंस ने यात्रियों से गुजारिश की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का अपडेट जरूर चेक करें, क्योंकि मौजूदा हालात को देखते हुए टाइम-टेबल में भी लगातार बदलाव हो रहा है.
अकासा एयर: 8 मार्च को जेद्दा के लिए उड़ानें, कुछ रुट्स पर छूट
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अकासा एयर ने बताया कि 8 मार्च को वह जेद्दा के लिए चुनिंदा उड़ानें ही संचालित करेगी. मुंबई–जेद्दा (QP 561) का डिपार्चर शाम 7:20 बजे, और जेद्दा–मुंबई (QP 562) का डिपार्चर रात 11:55 बजे शेड्यूल है. कंपनी ने 31 मार्च तक जेद्दा से अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड के लिए बुकिंग फिर से खोल दी है. वहीं अबू धाबी, दोहा, रियाद और कुवैत के लिए उड़ानें 8 मार्च 2026 तक सस्पेंड रहेंगी. इन शहरों के यात्रियों के लिए 31 मार्च 2026 तक विशेष वेवर लागू है. वे बिना अतिरिक्त शुल्क टिकट की तारीख बदल सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं; रिफंड राशि 7 दिनों में उसी भुगतान माध्यम में जमा होगी.
ये भी पढ़ें : ईरान और इजरायल ने एक दूसरे के तेल ठिकानों पर शुरू किया बड़ा हमला, कई शहरों में बड़े धमाके
सऊदी–ओमान एयरस्पेस खुला, AI/AIX उड़ानें जारी
सऊदी अरब और ओमान का एयरस्पेस खुला होने के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी नियमित उड़ानें चला रही हैं. एयर इंडिया दिल्ली–जेद्दा–दिल्ली (AI2255/AI2256) और मुंबई–जेद्दा–मुंबई (AI2245/AI2246) निर्धारित समय पर संचालित कर रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट को दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और कन्नूर से कनेक्ट कर रही है. साथ ही जेद्दा और बेंगलुरु, कोझिकोड, मंगलुरु के बीच भी उड़ानें चल रही हैं. यह व्यवस्था यात्रियों की मांग और उपलब्ध एयरस्पेस के अनुरूप है, लेकिन एयरलाइंस ने साफ किया कि जरूरत के हिसाब से बदलाव होते रहेंगे.
आज (8 मार्च) की सूची: जेद्दा–मस्कट के लिए तय उड़ानें
ओमान (मस्कट) – एयर इंडिया एक्सप्रेस:
- मुंबई–मस्कट–मुंबई (IX235/IX236), दिल्ली–मस्कट–दिल्ली (IX163/IX164), कोच्चि–मस्कट–कोच्चि (IX431/IX432, IX441/IX442), कोझिकोड–मस्कट–कोझिकोड (IX337/IX338, IX318/IX317), तिरुवनंतपुरम–मस्कट–तिरुवनंतपुरम (IX550/IX549)।
- सऊदी (जेद्दा) – एयर इंडिया:
- दिल्ली–जेद्दा–दिल्ली (AI2255/AI2256), मुंबई–जेद्दा–मुंबई (AI2245/AI2246)।
- सऊदी (जेद्दा) – एयर इंडिया एक्सप्रेस:
- कोझिकोड–जेद्दा–कोझिकोड (IX397/IX398), मंगलुरु–जेद्दा–मंगलुरु (IX845/IX846), बेंगलुरु–जेद्दा–बेंगलुरु (IX941/IX942)
नोट: अकासा की मुंबई–जेद्दा (QP 561) और जेद्दा–मुंबई (QP 562) भी आज ऑपरेशनल हैं; समय स्थानीय है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने फिर किया दुबई पर ड्रोन अटैक, मरीना में एक टावर से उठता दिखा धुएं का गुबार
अतिरिक्त (नॉन-शेड्यूल) उड़ानें: फंसे यात्रियों को प्राथमिकता
पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से 8 मार्च को कई अतिरिक्त उड़ानें लगाई गई हैं. इन सेवाओं में पहले से टिकट बुक कर चुके और फंसे यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
- दुबई – एयर इंडिया: मुंबई–दुबई–दिल्ली (AI4201/AI4202), दिल्ली–दुबई–दिल्ली (AI4205/AI4206)
- दुबई – एयर इंडिया एक्सप्रेस: मुंबई–दुबई–मुंबई (IX2117/IX2118, IX1117/IX1118), दिल्ली–दुबई–दिल्ली (IX2115/IX2116), बेंगलुरु–दुबई–बेंगलुरु (IX1115/IX1116)।
- रास अल खैमाह: मुंबई–RAK–मुंबई (IX1121/IX1122, IX6605/IX6606), कोच्चि–RAK–कोच्चि (IX1123/IX1125), दिल्ली–RAK–दिल्ली (IX6603/IX6604), बेंगलुरु–RAK–बेंगलुरु (IX6701/IX6702)।
- अबू धाबी: मुंबई–AUH–मुंबई (IX257/IX268), बेंगलुरु–AUH–बेंगलुरु (IX865/IX866)।
- शारजाह: मुंबई–SHJ–मुंबई (IX251/IX252), बेंगलुरु–SHJ–बेंगलुरु (IX6607/IX6608)।
- मस्कट (अतिरिक्त): मुंबई–मस्कट–मुंबई (IX1112/IX1113), दिल्ली–मस्कट–दिल्ली (IX6601/IX6602)
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भारत और यूएई शहरों—अबू धाबी, दुबई, रास अल खैमाह, शारजाह के बीच करीब 30 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की योजना भी बताई है, जिससे क्षमता में तुरंत बढ़ोतरी हो सके और बैकलॉग साफ किया जा सके.
यात्रियों के लिए सलाह: स्टेटस चेक करें, वेवर का लाभ लें
यात्रियों को कहा गया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का रियल-टाइम स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट/ऐप पर चेक करें. जिन रूट्स पर वेवर लागू है, वे यात्री फ्री डेट-चेंज या फुल रिफंड का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. लोगों का रिफंड 7 दिनों में उसी पेमेंट मोड में लेगा. जिन शहरों में अतिरिक्त उड़ानें चलाई जा रही हैं, वहां पहले फंसे/बुक्ड पैसेंजर्स को समायोजित किया जाएगा. नई बुकिंग के लिए सीट उपलब्धता और प्रायोरिटी नियम लागू होंगे. सिक्योरिटी असेसमेंट पर निर्भर है, इसलिए टाइमिंग/फ्लाइट नंबर में अंतिम वक्त में भी बदलाव संभव हैं,इसलिए नियमित अपडेट लेते रहें.














