जेवर एयरपोर्ट को लेकर मायावती ने कर दिया बड़ा दावा, बोलीं - इसके सभी जरूरी बुनियादी काम मेरी सरकार में शुरू हुए

जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस एयरपोर्ट के निर्माण की रूपरेखा और इसके सभी जरूरी बुनियादी काम मेरी सरकार में शुरू हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बसपा प्रमुख मायावती.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मायावती ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बुनियादी कार्य उनकी बीएसपी सरकार के दौरान शुरू हुए थे.
  • उन्होंने केंद्र की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया था.
  • मायावती ने सपा सरकार पर बीएसपी द्वारा किए गए सामाजिक कल्याण कार्यों को निष्क्रिय करने का आरोप लगाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब इसकी क्रेडिट को लेकर यूपी में राजनीति तेज हो गई है. इसी कड़ी में अब यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती भी सामने आ गई है. मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रूपरेखा के साथ-साथ सभी जरूरी बुनियादी काम बीएसपी की मेरी सरकार में शुरू हो गए थे. साथ ही मायावती ने पश्चिमी यूपी में इलाहाबाद हाईकोर्ट के दूसरे बेंच और उनके लिए अलग से प्रदेश बनाने का सपना कब पूरा होगा.

मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

बसपा चीफ मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- काफी लम्बे इंतज़ार के बाद जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल हवाई अड्डा के प्रथम चरण का कल उद्घाटन हुआ, जबकि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी ज़रूरी बुनियादी कार्य बी.एस.पी. की मेरी सरकार में ही शुरू हो गये थे.

इतना ही नहीं बल्कि उस समय केन्द्र में रही कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह, काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता.

जहाँ तक सपा सरकार का सवाल है तो इनका ज़्यादातर समय उत्तर प्रदेश की ग़रीबी व पिछड़ेपन आदि को दूर करने हेतु विकास के ठोस कार्य करने के बजाय, ख़ासकर बी.एस.पी. सरकार द्वारा समाज के कमज़ोर तबक़ों के हित, कल्याण व उनके उत्थान हेतु लिये गये ऐतिहासिक फैसलों व किये गये महत्वपूर्ण कार्यों को निष्क्रिय बनाने के साथ-साथ बहुजन समाज में जन्में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के आदर-सम्मान में निर्मित शिक्षण व मेडिकल संस्थानों व ज़िला आदि का नाम बदलने व उनके नाम पर बने स्थलों, स्मारकों, एवं पार्कों आदि की अनदेखी व उपेक्षा करने के नकारात्मक, जातिवादी व राजनीतिक द्वेष में ही ज़्यादातर समय लगी रही, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है.

Advertisement

अतः इन सबके मद्देनज़र यूपी की जनता से अपील है कि वे विरोधी पार्टियों की छलावापूर्ण राजनीति व बहकावे में ना आकर बी.एस.पी. के 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धान्त में विश्वास रखते हुये अपने व प्रदेश के विकास हेतु बी.एस.पी. के आयरन नेतृत्व पर ही भरोसा करें.

इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से बेंच व उनके लिये अलग से प्रदेश बनाने का सपना ना जाने कब पूरा होगा?

यह भी पढ़ें - Noida Airport Guide: नोएडा एयरपोर्ट शुरू, पहली उड़ान से लेकर बस-मेट्रो रूट तक, वो सब जो आप जानना चाहते हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gaza में फिर भारी हमला! Al-Shujaiya पर दागी मिसाइल, IDF का ईरान पर बड़ा दावा 90% हथियार उद्योग तबाह