- मथुरा जिले के वृंदावन में नव-निर्मित सिद्धि विनायक होटल में आग लगने की घटना हुई है, जिसमें कई लोग फंसे हैं.
- आग की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है.
- आग होटल की उद्घाटन समारोह के दौरान लगी, जिससे दो बच्चे और एक महिला झुलस गईं, अफरा-तफरी का माहौल रहा.
Mathura Hotel Fire: यूपी के मथुरा जिले से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक होटल में भीषण आग लग गई है. इस आग में करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही वहां स्थानीय प्रशासन और दमकल की टीम पहुंच चुकी है. बताया गया कि वृंदावन के जिस होटल में आग लगी है, उसका आज का उद्घाटन होना था. यह घटना वृंदावन के रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित होटल सिद्धि विनायक होटल में हुई. घटनास्थल से जो तस्वीरें-वीडियो सामने आए, उसमें होटल की छत पर खड़े लोगों को क्रेन के जरिए बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है.
ओपनिंग सेरेमनी के समय ही होटल में लगी आग, 2 बच्चे सहित महिला झुलसी
बताया गया कि होटल में आग उस समय लगी जब होटल की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल रहा था. वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. होटल में लगी से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है. शुरुआती जानकारी में होटल में आग से 2 बच्चे समेत एक महिला के झुलसने की खबर सामने आई है.
देखें घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें
होटल मालिक के रिश्तेदार बोले- ओपनिंग के कारण कई रिश्तेदार आए थे
प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. झुलसे हुए 2 बच्चों और एक महिला को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. होटल में फंसे लोगों को क्रेन के द्वारा निकाला गया. जो छत पर फंसे हुए थे. होटल मालिक के रिश्तेदार ने बताया कि आज ही होटल की ओपनिंग थी, इस कारण कई रिश्तेदार आए थे.













