दिल्ली के संगम विहार में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 की मौत, कई झुलसे

पुलिस के अनुसार ये आग शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब लगी है. घटना की जानकारी मिलेत ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. जिन्होंने रात आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के संगम विहार इलाके की चार मंजिला इमारत में शनिवार शाम भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई है
  • आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शाम आठ बजे आग पर काबू पाया गया
  • मृतकों में मकान के मालिक सतेंद्र की पहचान हो चुकी है जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के संगम विहार इलाके की एक चार मंजिला इमारत में शनिवार शाम भीषण आग लग गई. पुलिस के अनुसार इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों महिलाएं भी शामिल हैं. घटना शाम करीब साढ़े बजे के करीब की बताई जा रही. 

इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई. दमकल विभाग ने करीब आठ बजे इस आग पर काबू पा लिया. अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है. फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आग लगने के कारणों की जांच अभी चल रही है.

पुलिस के अनुसार आग में झुलकर मरने वाले दो लोगों की पहचान की गई है. मरने वालों के नाम सतेंद्र और अनीता है.सतेंद्र इस मकान का मालिक है. अनीता सतेंद्र की ही बहन बताई जा रही है. घटना में और जिन दो अन्य की मौत हुई है उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

Featured Video Of The Day
Dead Son का AI Clone बनाया परिवार ने! Elderly Mother से रोज Video Call पर करता है बात, जानें सच
Topics mentioned in this article