संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज करेगा मराठा क्रांति मोर्चा, गलत VIDEO ट्वीट करने से जुड़ा है मामला

महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों ने शक्ति प्रदर्शन के तहत शिंदे सरकार के खिलाफ शनिवार को मुंबई में 'हल्ला बोल' विरोध मार्च निकाला था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
मराठा मोर्चे के संजयोजक संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले है.

शनिवार को आयोजित विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) के विरोध मार्च को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने नैनो मोर्चा बताया था. जिसके जवाब में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक वीडियो ट्वीट किया था और लिखा था कि इसे देवेंद्र फडणवीस नैनो मोर्चा कह रहे हैं! महाराष्ट्र के प्यार करने वालों की बुलंद आवाज।  देवेंद्र जी..यह व्यवहार अच्छा नहीं है,  जय महाराष्ट्र !. लेकिन अब मराठा क्रांति मोर्चा ने दावा किया है कि वो वीडियो एक मराठा लाख मराठा मोर्चे का है. मराठा क्रांतिमोर्चे ने संजय राउत पर चोरी का आरोप लगाया है और आज मराठा मोर्चे के संजयोजक वीरेंद्र पवार शिवाजी पार्क पुलिस थाने में संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले है.

महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों ने शक्ति प्रदर्शन के तहत शिंदे सरकार के खिलाफ शनिवार को मुंबई में 'हल्ला बोल' विरोध मार्च निकाला था और छत्रपति शिवाजी महाराज समेत प्रतिष्ठित हस्तियों के खिलाफ ‘अपमानजनक' टिप्पणी करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हटाने की मांग की थी. समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष, जनता दल और अन्य छोटे विपक्षी दलों ने भी इस मार्च में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था.

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Donald Trump ने फिर दे डाली धमकी! Hormuz | Ceasefire
Topics mentioned in this article