- छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने प्रतिबंधित मेड इन पाकिस्तान कॉस्मेटिक्स की बिक्री करने वाले लोगों को पकड़ा
- सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र से करीब साठ हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स जब्त किए गए हैं
- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की शिकायत के बाद पुलिस ने शाहगंज, घासमंडी और सिटी सेंटर मॉल में छापेमारी की
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 'मेड इन पाकिस्तान' सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है. सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि भारत में पाकिस्तान का ये प्रतिबंधित सामान आ कैसा रहा है?
MNS ने की थी पुलिस से शिकायत
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शाहगंज, घासमंडी और सिटी सेंटर मॉल इलाकों में कुछ व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मेड इन पाकिस्तान कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स धड़ल्ले से बेच रहे हैं. इस संबंध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी चौक पुलिस ने रविवार दोपहर तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस बैन 'मेड इन पाकिस्तान' सामान देख हैरान रह गई. जांच के घेरे में वे दुकानदार भी हैं, जो सामान बेच रहे थे.
ये भी पढ़ें:- लश्कर की मंदिर वाली साजिश नाकाम! निशाने पर थे कालकाजी, छतरपुर समेत ये फेमस टैंपल, आतंकी ने खोले राज
मुंबई के कैसे पहुंचा सामान
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स धड़ल्ले की सप्लाई मुंबई से हो रही थी. केंद्र सरकार ने मई 2025 में ही पाकिस्तान से आने वाले सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह प्रतिबंधित माल मुंबई कैसे पहुंचा? छत्रपति संभाजीनगर तक कैसे माल की सप्लाई की गई? जब कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की तस्करी हो सकती है, तो फिर इसी तरीके से खतरनाक चीजें नहीं लाई जा सकती हैं?
ये भी पढ़ें:- मिडिल ईस्ट युद्ध से पाकिस्तान में त्राहिमाम, पेट्रोल के दाम 320 के पार,जानें कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर?














