लखनऊ मेट्रो महाविस्तार: अयोध्या, बाराबंकी से हरदोई बॉर्डर तक 170 KM में बनेंगे 90 स्टेशन, DPR का काम तेज, अमीनाबाद-मुंशी पुलिया, राजाजीपुरम रूट पर फोकस

लखनऊ मेट्रो महाविस्तार के तहत 10 नए रूट पर मेट्रो नेटवर्क फैलेगा. बाराबंकी, अयोध्या, हरदोई, सुल्तानपुर रूट पर ये मेट्रो नेटवर्क बनेगा. गोमती नगर, विभूति खंड, राजाजीपुरम, इंदिरा नगर, एसजीपीजीआई, ट्रांसपोर्ट नगर जैसे इलाकों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो विस्तार
लखनऊ:

दिल्ली NCR में दिल्ली मेट्रो की तरह यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लखनऊ मेट्रो के महा विस्तार की तैयारियों जुटी है. लखनऊ से सटे हरदोई, बाराबंकी बॉर्डर तक मेट्रो को पहुंचाने के प्लान पर काम हो रहा है. इसके लिए मेट्रो के 10 नए कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो रही है. सरकार की योजना दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर यूपी स्टेट कैपिटल रीजन (UPSCR) तक के तहत ये मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हो रहा है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) और यूपी का शहरी आवास विकास विभाग इसकी तैयारी में जुटा है. लखनऊ मेट्रो विस्तार के तहत 150 से 170 किलोमीटर लंबा मेट्रो ग्रिड तैयार किया जा रहा है.

लखनऊ-बाराबंकी मेट्रो रूट

लखनऊ में नॉर्थ-साउथ मेट्रो कॉरिडोर अमौसी एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक ले जाया जा रहा है. मुंशीपुलिया, इंदिरा नगर से अयोध्या रोड के रास्ते कामता चौराहा, मटियारी, अनौरा कलां होते हुए बाराबंकी तक जाएगा. अनौरा कलां से बाराबंकी के बीच लगभग 14.5 किमी लंबा लखनऊ मेट्रो रूट बनाया जाएगा. इससे रोजाना लखनऊ और बाराबंकी के बीच हजारों यात्रियों को बिना ट्रैफिक जाम 30-40 मिनट में सफर हो सकेगा.

लखनऊ के 10 नए मेट्रो कॉरिडोर कहां-कहां?

1. अनौरा कलां से बाराबंकी (14.43 किमी)

अनौरा कलां से बाराबंकी मेट्रो रूट की लंबाई 14.5 किमी है. यह मेट्रो कॉरिडोर अयोध्या रोड (NH-27) से गुजरते हुए लखनऊ के बॉर्डर एरिया अनौरा कलां को सीधे बाराबंकी शहर से जोड़ेगा. बाराबंकी से नौकरी, एजुकेशन या कारोबार के लिए लखनऊ आने वाले यात्रियों को अच्छी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी. अयोध्या रोड पर भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

2. चारबाग से वसंतकुंज (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर)

चारबाग से वसंतकुंज ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर 11.16 किमी का है. यह पुराना लखनऊ के बेहद घनी आबादी वाले इलाकों अमीनाबाद, चौक, मेडिकल कॉलेज (KGMU), ठाकुरगंज और बालागंज होते हुए हरदोई रोड के जरिये वसंतकुंज तक जाएगा.इसका बड़ा हिस्सा अंडरग्राउंड होगा.इससे हेरिटेज और भीड़भाड़ वाले बाजारों को सीधे मेट्रो नेटवर्क मिलेगा.

Advertisement

3. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कल्ली पश्चिम-बंथरा 

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कल्ली पश्चिम, बंथरा मेट्रो रूट की लंबाई 15.5 किमी का है. अमौसी एयरपोर्ट के मेट्रो स्टेशन से ये लाइन कानपुर रोड पर बंथरा, सरोजनी नगर और रायबरेली रोड की ओर कल्ली पश्चिम तक जाएगी. साउथ लखनऊ सिटी की हाउसिंग सोसायटी और आउटर रिंग रोड किसान पथ के इलाकों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

4. राजाजीपुरम से आईआईएम रोड 

राजाजीपुरम से आईआईएम रोड मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 18 किमी की है. यह पश्चिम लखनऊ के बड़े आवासीय इलाके राजाजीपुरम को सीतापुर रोड, आईआईएम रोड से जोड़ेगा. यह तालकटोरा, दुबग्गा और आईआईएम मोड़ को कवर करेगा. IIM लखनऊ और हरदोई-सीतापुर रोड के शिक्षा और मेडिकल संस्थानों के छात्रों को सीधी सुविधा मिलेगी.

Advertisement

5. मुंशीपुलिया से जानकीपुरम 

मुंशीपुलिया से जानकीपुरम का रूट 6.5 किमी लंबा है. नॉर्थ-साउथ लाइन के आखिरी स्टेशन मुंशीपुलिया से आगे ये लाइन इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम एक्सटेंशन और एकेटीयू, लखनऊ यूनिवर्सिटी के नए कांप्लेक्स तक जाएगी. जानकीपुरम और विकासनगर की आबादी को मौजूदा मेट्रो लाइन से डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिल जाएगी.

6. इंदिरा नगर से अनौरा कलां 

इंदिरा नगर से अनौरा कलां तक मेट्रो कॉरिडोर इंदिरा नगर से चालू होगा. ये अयोध्या रोड जंक्शन पर कमता चौराहा, मटियारी और चिनहट होते हुए अनौरा कलां तक पहुंचेगा. यह मेट्रो रूट बाराबंकी लाइन की धुरी बनेगा. चिनहट, अयोध्या हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करेगा.

7. इंदिरा नगर से सीजी सिटी मेट्रो रूट

इंदिरा नगर से सीजी सिटी मेट्रो कॉरिडोर 11.5 किमी लंबा है.ये लाइन गोमती नगर, विभूति खंड, पत्रकारपुरम और शहीद पथ के समानांतर सुल्तानपुर रोड के सीजी सिटी (अवध शिल्पग्राम, इकाना स्टेडियम, मेदांता अस्पताल) को नेटवर्क से जोड़ेगी. ट्रांस गोमती क्षेत्र में इंदिरा नगर, गोमती नगर से नए आईटी और हेल्थकेयर हब बने CG City के बीच आवागमन आसान होगा.

8. सीजी सिटी से SGPGI मेट्रो रूट

सीजी सिटी से SGPGI मेट्रो कॉरिडोर 9.8 किमी का है. सुल्तानपुर रोड में सीजी सिटी को रायबरेली रोड के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) और ट्रांसपोर्ट नगर, तेलीबाग क्षेत्र से जोड़ेगा. मरीजों और तीमारदारों के लिए SGPGI तक पहुंचना आसान होगा. शहीद पथ के ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा.

Advertisement

9. कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज 

कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज मेट्रो रूट रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम से शुरू होगा. ये मोहनलालगंज तहसील हेडक्वार्टर से होते हुए आउटर रिंग रोड के दक्षिणी इलाके तक जाएगी. मोहनलालगंज में नए लॉजिस्टिक्स हब और कस्बों को मुख्य लखनऊ से सीधा मेट्रो कनेक्शन मिलेगा.

10. राजाजीपुरम से मूसाबाग, वसंतकुंज से आईआईएम 

राजाजीपुरम से मूसाबाग और वसंतकुंज से आईआईएम मेट्रो रूट 6 से 12 किमी लंबे रिंग कॉरिडोर की तरह काम करेगा. हरदोई रोड, मूसाबाग हेरिटेज एरिया, वसंतकुंज योजना और आईआईएम रोड को इंटरकनेक्ट करेगा. आउटर लखनऊ के पश्चिमी और उत्तरी छोर बिना चारबाग, हजरतगंज जैसे भीड़ वाले इलाके में आए मेट्रो कनेक्टिविटी पाएंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - लखनऊ मेट्रो की ब्लू लाइन: अमीनाबाद से वसंत कुंज तक 12 नए स्टेशन का बड़ा ऐलान, राजीव चौक जैसा चमकेगा चारबाग

लखनऊ मेट्रो कॉरिडोर की खास बातें

लखनऊ मेट्रो महा विस्तार पर करीब 30000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है.इस नेटवर्क में लगभग 150 किमी हिस्सा एलिवेटेड और घनी आबादी वाले पुराने लखनऊ का करीब 20 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. अयोध्या रोड, जानकीपुरम, सुल्तानपुर रोड, मोहनलालगंज और बाराबंकी क्षेत्र में नई आवासीय और कमर्शियल परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी.

ये भी पढ़ें - लखनऊ मेट्रो के 10 नए रूट का ऐलान, बाराबंकी, अयोध्या से उन्नाव-मोहनलाल गंज तक विस्तार, जानें हर मेट्रो कॉरिडोर का पूरा रूट

Featured Video Of The Day
CM योगी की जीरो टॉलरेंस पर सवाल, कानपुर के हत्‍यारे अब तक क्‍यों फरार?

Topics mentioned in this article
Lucknow Metro
Lucknow Metro East West Corridor
Lucknow Metro Extension
UPSCR
Lucknow News