- लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को टक्कर मारी जिसमें छह साल की बच्ची की मौत हुई है
- हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें कार लोगों को कुचलती हुई दिखाई दे रही है
- कार चालक बाइक, ऑटो रिक्शा और ट्रेक्टर से टकराने के बाद मौके से फरार हो गया है
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है. एक तेज रफ्तार कर सड़क पर कई लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई. इस कार ने 6 लोगों को कुचल दिया, जिनमें 6 साल की एक बच्ची भी शामिल है. इस 6 साल की बच्ची की इस एक्सीडेंट में मौत हो गई है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस वीडियो में तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए नजर आ रही है. लोगों को कुचलने के बाद ये कार रुकी नहीं. डाइवर वहां से कार लेकर भाग गया.
लखनऊ हिट एंड रन केस में प्रत्यक्षदर्शी ने एनडीटीवी को बताया, 'पहले स्विफ्ट गाड़ी का टायर फटा. चूंकि कार की रफ़्तार ज़्यादा थी, इसलिए टायर फटने के बाद गाड़ी तेज़ी से आगे बढ़ी. इस बेकाबू कार ने पहले एक बाइक, फिर ऑटो रिक्शा, उसके बाद ट्रेक्टर और एक दो और गाड़ियों को टक्कर मार दी.
इस बीच कुछ लोग रोड पार कर रहे थे, तो गाड़ी ने उन्हें भी टक्कर मारी और लगभग 100 मीटर आगे जाकर गाड़ी रुक गई. गाड़ी चलाने वाला लड़का मौके से भाग गया वहीं उसके साथ बैठी लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
ये भी पढ़ें:- चलती सड़क पर 7 की मौत, कैंटर, कार और बाइक की ऐसी टक्कर, जिसने देखा वह दहल गया
12वीं का छात्र चला रहा था कार, साथ में बैठी थी लड़की
इस घटना में एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं. गाड़ी पास के ही एक गांव के प्रधान की है. प्रधान के मुताबिक, उनके बेटे का दोस्त गाड़ी मांगकर ले गया था. हालांकि, पुलिस गाड़ी चलाने वाले 12वीं के छात्र की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
बताया जा रहा है कि स्कूल फेयरवेल के बाद आरोपी बच्चा लखनऊ से कानपुर की तरफ जाने वाली रोड पर जा रहा था. तभी उसने एक बाइक में टक्कर मारी. टक्कर लगने से गाड़ी डिस्बैलेंस हुई और जाकर एक ऑटो और ई रिक्शा से टकरा गई. वहीं, सड़क पार कर रहे लोग भी गाड़ी की चपेट में आ गए. फिलहाल, आरोपी बच्चा फ़रार है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:- न बैरिकेडिंग थी, न चेतावनी का बोर्ड... नोएडा में अब सेक्टर-70 के नाले में गिरी कार













