kullu News: पति को छुड़ाने थाने की छत पर चढ़ी नशे में धुत पत्नी, नीचे गिरी तो मचा हड़कंप; वायरल हुआ वीडियो

Himachal News: कुल्लू पुलिस थाने में पति की रिहाई के लिए पत्नी ने थाने की छत पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया है. इस दौरान रेस्क्यू के समय महिला अचानक बालकनी में जा गिरी. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
थाने की छत से गिरती हुई महिला
NDTV

Kullu Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर पुलिस थाने की छत पर जा चढ़ी. महिला का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा घंटों तक चलता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति को छुड़वाने थाने की छत पर चढ़ी पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिले के रहने वाले विकास बोध नामक व्यक्ति को शांति भंग करने के कारण हिरासत में लिया था. वह  शहर में अपनी पत्नि रितु के साथ रहता है. उसकी गिरफ्तारी से बौखलाई पत्नी ने थाने पहुंचकर पति की रिहाई की मांग करने लगी. साथ ही पुलिस वालों से बचकर सीधे थाने की छत पर चढ़कर बवाल मचाने लगी. 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसा

महिला को थाने की छत पर चढ़ा देख पुलिस विभाग में मौके पर अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने तुरंत आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया और एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. एक तरफ पुलिस की टीम लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाती रही तो दूसरी तरफ महिला अपनी मांग पर अढ़ी रहने की जिद पर अटकी हई थी. इसी खींचतान के बीच महिला अपना संतुलन खो बैठी और वह सीधे दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी.

नशे में थी महिला

 दूसरी मंजिल पर गिरने के कारण उसे काफी चोटे आई. वही पुलिस ने घटना के बाद तेजी दिखाते हुए तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया. वही हॉस्पिटल में  महिला की प्राथमिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट में  उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल महिला को कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं आई है, लेकिन एहतियातन सीटी स्कैन की सलाह दी गई है.

पुलिस की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की विधिक जांच  में जुट गई है, वही महिला के इस हाइवोल्टेज ड्रामें का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajasthan: श्रीगंगानगर में डॉक्टर को देशद्रोह का डर दिखाकर 17 लाख की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच बनकर ठगों ने किया ब्लैकमेल

Featured Video Of The Day
Encounters in Bihar: बिहार में योगी स्टाइल में एनकाउंटर, सम्राट चौधरी से थर-थर कांप रहे अपराधी
Topics mentioned in this article