केरल : महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने के मामले में पीडीपी नेता गिरफ्तार

महिला पत्रकार ने पार्टी के नेता अब्दुल नासिर मदनी की सेहत की जानकारी के लिए मेथर को संदेश भेजा था, जिसके जवाब में उसने कथित विवादित संदेश भेजा. उल्लेखनीय है कि मदनी बीमार हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
महिला ने शिकायत के साथ आरोपी नेता द्वारा भेजे गए संदेश की स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी मुहैया किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोच्चि:

केरल पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता निसार मेथर को एक महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. महिला पत्रकार ने पार्टी के नेता अब्दुल नासिर मदनी की सेहत की जानकारी के लिए मेथर को संदेश भेजा था, जिसके जवाब में उसने कथित विवादित संदेश भेजा. उल्लेखनीय है कि मदनी बीमार हैं. 

पुलिस ने कहा कि पीडीपी के महासचिव निसार मेथर को आज गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया. एक टीवी पत्रकार द्वारा पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचने के बाद 29 जून को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया, 'उसके (मेथर) पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है.'

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए(1)(4) और 354(1)(1) तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.'' महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसने स्वास्थ्य कारणों से निजी अस्पताल में भर्ती मदनी की सेहत की जानकारी लेने के लिए आरोपी नेता को संदेश भेजा था, लेकिन उन्होंने जवाब में अश्लील प्रतीत हो रहे संदेश भेजे. 

महिला ने शिकायत के साथ आरोपी नेता द्वारा भेजे गए संदेश की स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी मुहैया किया है. गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा बीमार पिता को देखने के लिए गृह राज्य जाने की अनुमति दिये जाने के बाद बेंगलुरु सिलसिलेवार बम धमाकों का मुख्य आरोपी मदनी 26 जून को केरल पहुंचा था. 

हालांकि, कोल्लम स्थित अपने गांव जाने से पहले उसने एंबुलेंस में बेचैनी महसूस होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

यह भी पढ़ें -
-- अगर राहुल गांधी PM बनते हैं तो घोटाले, भ्रष्टाचार भारत की नियति बन जायेंगे: गृहमंत्री अमित शाह
-- "भारत के विचार के खिलाफ है यूनिफॉर्म सिविल कोड": मेघालय के CM कॉनराड संगमा का बड़ा बयान

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
BLA Attacks On Pakistan Army: बलूचों ने पाकिस्तान को धो डाला! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article