मिनी कूपर से तीन की 'हत्या' करने वाला केरल का लड़का बोला- अब मेरे पिता सब संभाल लेंगे

केरल में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. लेकिन इस हादसे को अंजाम देने वाली कार को चला रहे 19 साल के आरोपी ने हादसे के बाद कोई पछतावा नहीं दिखाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

''सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही तो होती हैं, है ना?'' यह कहना है 19 साल के सुहैल सजीव का. सजीव ने अपनी तेज रफ्तार मिनी कूपर कार से एक बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार रात करीब पौने दो बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास की एक सड़क पर हुआ. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं राज्य के आबकारी मंत्री ने उन बारों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जहां आरोपी युवक ने शराब पी थी. 

किसलिए होती हैं सड़कें

पुलिस के मुताबिक कार चला रहे सजीव को हादसे का कोई पछतावा नहीं था. उसने कहा,''सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए ही तो होती हैं, है ना?'' उसने कथित तौर पर पुलिस से यह भी कहा कि उसके पिता इस मामले को संभाल लेंगे.इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. लोग इस हादसे के आरोपी के रवैये और हादसे के बाद कोई पछतावा न दिखाने पर सवाल उठा रहे हैं.

यह दुर्घटना रविवार रात करीब पौने दो बजे कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर हुई. पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, सुहैल सजीव नाम का युवक कथित तौर पर तेज रफ्तार से मिनी कूपर कार चला रहा था. उस पर आरोप है कि उसकी कार ने पीछे से एक स्कूटर को टक्कर मार दी. इसके बाद स्कूटर पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे. कार स्कूटर को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. उसके बाद जाकर रुकी.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी युवक ने हादसे से पहले कथित तौर पर कई बार शराब पी थी.केरलम में शराब पीने की कानूनी उम्र 23 साल है. ऐसे में 19 साल के युवक को शराब परोसना गैरकानूनी है. इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 21 साक की देविका, 22 साल की गोपिका और 21 साल के इजाज के रूप में हुई है. देविका वायनाड के मडक्किमाला और गोपिका पलक्कड़ की रहने वाली थी. वहीं इजाज कर्नाटक के मंगलुरु का रहने वाला था.

कौन थे इस हादसे में मारे गए लोग

हादसे का शिकार हुए लोग कक्कनाड की एक निजी कंपनी में काम करते थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वे चाय पीने के लिए एयरपोर्ट के पास के इलाके की ओर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.गोपिका और देविका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इजाज की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. 

Advertisement

घटना के बाद के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इनमें कथित तौर पर कुछ युवक सुहैल के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. बताया गया है कि उस समय उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था.

केरल के आबकारी मंत्री एम लिजू ने उन बार के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है, जहां कथित तौर पर हादसे से पहले 19 साल के सुहैल को शराब परोसी गई थी. उन्होंने आबकारी आयुक्त और एर्नाकुलम के संयुक्त आबकारी आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे उन बार और अन्य प्रतिष्ठानों की पहचान करें, जहां आरोपी को शराब परोसी गई थी. उन्होंने इन बार के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज करने को भी कहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लोकतांत्रिक प्रदर्शन करिए, सुप्रीम कोर्ट को मत घसीटिए... CJI सूर्यकांत ने प्रोटेस्ट को लेकर की बड़ी टिप्पणी


Topics mentioned in this article
Road Accdient
Car Accident
Death On Road In India