49 minutes ago

Kerala Assembly Election Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है. अब 4 मई को चुनाव के नतीजे भी जारी हो जाएंगे. वहीं इससे पहले सभी की निगाहें एग्जिट पोल्स (Kearala Exit Polls) पर टिक गई हैं. साल 2021 में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने चार दशक पुराने 'हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन' के मिथक को तोड़कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. अब 2026 के इस महामुकाबले में सवाल यह है कि क्या LDF सत्ता की हैट्रिक लगाएगा, या कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सत्ता में वापसी करेगा? वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में अपना वोट शेयर और सीटें बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है. केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से जुड़े पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.

केरल विधानसभा चुनाव-2026 के एग्जिट पोल के लाइव अपडेट्स

Apr 29, 2026 16:32 (IST)

Kerala Exit Poll LIVE: केरल में कब हुआ सबसे ज्यादा मतदान?

पीआईबी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 1987 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 80.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 1960 में 85.72 प्रतिशत मतदान के साथ अब तक का सर्वाधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया था.

Apr 29, 2026 16:32 (IST)

Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: केरल के प्रमुख राजनीतिक गठबंधन

लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF): इसमें मुख्य रूप से CPI(M) और CPI शामिल हैं। यह वर्तमान में सत्ताधारी गठबंधन है.

  • यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF): इसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) कर रही है और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) इसका एक मजबूत सहयोगी है.
  • नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA): BJP के नेतृत्व वाला यह गठबंधन राज्य में तीसरा मजबूत विकल्प बनने की कोशिश में है, जिसमें BDJS जैसी पार्टियां शामिल हैं.

Apr 29, 2026 16:25 (IST)

Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव 2021 में क्या रहा था रिजल्ट?

  • LDF ने 99 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था.
  • UDF को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.
  • NDA अपना खाता खोलने में विफल रही थी.
  • बहुमत का जादुई आंकड़ा: 71 सीटें

Apr 29, 2026 16:23 (IST)

Kerala Exit Poll LIVE: केरल में पिछले चुनाव से कितनी ज्यादा हुई वोटिंग?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल केरल में 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 78.27 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 74.06 फीसदी मतदान से अधिक है.

Advertisement
Apr 29, 2026 15:52 (IST)

Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: केरल में 78 फीसदी हुई वोटिंग

केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान हुआ था. केरल में कुल 78 फीसदी वोटिंग हुई, जो 2021 के चुनावों की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है.मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। हालांकि, कुछ जगहों से मामूली तकनीकी समस्याओं की शिकायतें सामने आईं.

Featured Video Of The Day
बंगाल चुनाव में दोपहर 3 बजे आ गई सबसे बड़ी खबर! टूट जाएंगे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड?