चलती सड़क पर 7 की मौत, कैंटर, कार और बाइक की ऐसी टक्कर, जिसने देखा वह दहल गया

Road Accident in Karnataka: कर्नाटक में बड़ा रोड एक्सीडेंट सामने आया है, जहां कार, बाइक और कैंटर की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है. कार इस टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Karnataka
बेंगलुरु:

कर्नाटक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां हाईवे पर कैंटर ट्रक, बाइक और कार की आपस में भिड़ंत हो गई. होसकोटे-दबासपेट नेशनल हाईवे पर ये सड़क हादसा सामने आया. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों की बॉडी उसमें बुरी तरह फंस गईं. कार से शवों को निकाले में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कार की हालत बता रही थी कि टक्कर कितनी भयंकर थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराकर शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

क्षतिग्रस्त गाड़ी के चारों ओर बैरीकेडिंग कर वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. जबकि कैंटर के पहिये भी बाहर निकल गए थे. कैंटर में दूथ और वो भी दूसरी ओर पलट गया था. टक्कर की चपेट में आई बाइक का अगला हिस्सा भी गायब था. पुलिसकर्मियों का कहना है कि वो हादसे की जांच में जुटे हैं. 

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु ग्रामीण जिले में होसकोटे-डाबास्पेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास तड़के सुबह हुए एक सिलसिलेवार हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक XUV 700 कार ने चालक के नियंत्रण खोने के बाद पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर एक कैंटर वाहन से टकरा गई. इससे दो कारों, एक कैंटर और एक मोटरसाइकिल के बीच सिलसिलेवार टक्कर हो गई. XUV में सवार छह लोगों और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के बेंगलुरु के कोथनूर निवासी होने का संदेह है. शवों को होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ट्रंप ने ईरानी जहाज मारा, 80 मौत | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon