कर्नाटक कांग्रेस में थम नहीं रही कलह, अब विधायकों की प्रेशर पॉलिटिक्स, मंत्री बनने लगा रहे दिल्ली दौड़!

कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पोस्ट पर विवाद अभी जारी है. इस बीच पार्टी के विधायक मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए दिल्ली की दौड़ में जुटे हैं. सीएम सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते हैं लेकिन डीके शिवकुमार के कारण मामला अटका हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलने पहुंचे कर्नाटक के विधायक
नई दिल्ली:

कर्नाटक में कांग्रेस के बीच चल रही कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है. सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान अभी खत्म नहीं हुई है. इस बीच पार्टी के लिए एक नया सिरदर्द पैदा हो गया है. पार्टी के कई विधायक राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की मांग को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं. 

खरगे से मुलाकात करेंगे विधायक 

कर्नाटक कांग्रेस के करीब दर्जन भर विधायक पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. कर्नाटक में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे हैं. इन विधायकों में कई मंत्री पद के दावेदार हैं. कर्नाटक के कांग्रेस विधायक शाम 6 बजे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मिल सकते हैं

सिद्धारमैया vs डीके शिवकुमार 

गौरतलब है कि कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया कैबिनेट में फेरबदल करना चाहते हैं लेकिन डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के वीटो के कारण कांग्रेस आलाकमान ने इसकी हरी झंडी नहीं दे रही. डीके शिवकुमार खुद सीएम बनना चाहते हैं जिसके लिए सिद्धारामैया तैयार नहीं हैं. दोनों गुट की तरफ से इसको लेकर बीते साल के अंत में खूब प्रेशर पॉलिटिक्स हुई थी जब कर्नाटक सरकार के ढाई साल पूरे हुए थे. 

विधानसभा चुनाव बाद कर्नाटक पर होगा फैसला 

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक को लेकर कोई फैसला ले सकता है. इसी वजह से कांग्रेस विधायक सक्रिय हो गए हैं. इनका कहना है कि वो सीएम बदलने या नहीं बदलने की मांग नहीं कर रहे बल्कि यह मांग कर रहे हैं कि उन्हें कैबिनेट विस्तार हो और उन्हें मौका मिले. पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए ये विधायक अभी कुछ दिन दिल्ली में रुकेंगे. कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'हास्यास्पद...' US की नाकेबंदी की धमकी पर ईरान का बयान | Trump | US Iran War
Topics mentioned in this article